
Ashoka Tree Bark Benefits: आयुर्वेद में अशोक के पेड़ का बहुत ही महत्व है। अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आर्युवेद में कई बीमारियों के लिए अशोक के पेड़ का इस्तेमाल औषधीयों के रूप में किया जाता है। इसके अलावा, अशोक के पेड़ के साथ-साथ इसकी छाल, टहनियां, फूल और पत्तों का उपयोग आयुर्वेद में दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। महिलाओं की सेहत के लिए अशोक के पेड़ की छाल बहुत ही फायदेमंद होती है। अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग ल्यूकोरिया, पीरियड के दर्द, बवासीर और स्किन की समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। तो आइए जानते हैं अशोक के पेड़ की छाल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
अशोक के पेड़ की छाल के फायदे
1. ल्यूकोरिया में फायदेमंद
ल्यूकोरिया की समस्या से राहत पाने के लिए अशोक के पेड़ की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ल्यूकोरिया महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल को पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। फिर इस पानी को पी लें।
यह भी पढ़े: हल्दी और सरसों के तेल मिश्रण के है कमाल के फायदे, दर्द और सूजन को कम करने में होता है सहायक
2. पीरियड्स में फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान के लिए अशोक के पेड़ की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अशोक की छाल महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन को कम करने करने में मदद करती है। इससे राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का पाउडर ले सकती हैं।
3. बवासीर में फायदेमंद
बवासीर की समस्या से राहत पाने के लिए अशोक के पेड़ की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अशोक के पेड़ की छाल का इस्तेमाल बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। इससे राहत पाने के लिए आप एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर लें, फिर इसे शहद और पानी के साथ मिलाकर लें।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट मखाना खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत और हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में होता है फायदेमंद
4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए अशोक के पेड़ की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अशोक के पेड़ की छाल का पाउडर खून साफ करती है, जिससे स्किन पर ग्लो आती है। साथ ही ये शरीर में जमा टॉक्सिंस निकालते हैं, जिससे ऑयली, बेजान स्किन और स्किन से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।