स्वास्थ्य

Health benefits of carrot : जाने सर्दियों में गाजर के जूस को पीने के फायदे

अगर आप भी अपनी त्‍वचा को सर्दियों में भी खिला-खिला रखना चाहती हैं तो रोजाना गाजर का जूस जरूर पिएं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे जैसे आप सर्दियों में गाजर के जूस की सहायता अपनें स्किन को खिला खिला बना बना सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2021, 4:13 PM IST
 जाने सर्दियों में गाजर के जूस को पीने के फायदे
benefits of carrot juice in winter

नई दिल्ली। हेल्‍दी और ग्‍लोइंग त्वचा पाने के लिए हम सभी बहुत ज्‍यादा मेहनत करते हैं। बाजार में उपलब्ध हर कॉस्मेटिक प्रोडक्‍ट पर कड़ी नजर रखते हैं और उन्हें अपने वैनिटी बॉक्स में रखते हैं, जिनमें से आधे का हम इस्‍तेमाल भी नहीं करते हैं। प्राकृतिक जीवन की वर्तमान लहर के साथ, हम धीरे-धीरे सुपरमार्केट से दूर जा रहे हैं और उन महंगे, केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्‍ट्स को बदलने के लिए फूड्स को बाहर निकालने के लिए अपनी किचन में प्रवेश कर रहे हैं। सर्दी के मौसम में आपके किचन में पाए जाने वाला गाजर आपको चमकती त्वचा और मजबूत बाल दिलवा सकता है।

गाजर न केवल पोटेशियम और विटामिन-सी से भरपूर होता है बल्कि प्रोविटामिन-ए में भी बहुत समृद्ध है। इसलिए आज हम आपको गाजर के जूस के स्किन से जुड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं। लेकिन सबसे पहले गाजर के जूस में मौजूद पोषक तत्‍वों के बारे में जान लेते हैं।


ग्‍लोइंग
अपने स्वाद और पोषण गुणों के लिए फेमस गाजर त्वचा के लिए भी अनमोल सहयोगी है। इसका तेल, बीटा-कैरोटीन और विटामिन्‍स से भरपूर, एपिडर्मिस की रक्षा करता है और त्‍वचा के ग्‍लो को बढ़ावा देता है।⠀

गाजर के जूस में मुख्य कैरोटीनॉयड बीटा कैरोटीन होता है, जो गाजर के ऑर्रेंज कलर के लिए जिम्मेदार होता है। आपका शरीर इसे एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-ए में बदल देता है।


मॉइश्चराइज
गाजर का जूस त्वचा को मॉइश्चराइज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे हेल्‍दी ग्‍लो देता है। यह मुंहासों के इलाज का प्राकृतिक उपचार भी है। इसके अलावा, विटामिन-सी आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्‍स से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।


सूरज से बचाए

गाजर के जूस में मौजूद बीटा कैरोटीन आपकी त्वचा की मदद करता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि कैरोटेनॉयड युक्त डाइट आपकी त्वचा को पराबैंगनी (यूवी) डैमेज से बचा सकती है और त्वचा की उपस्थिति में सुधार करती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Nov 2021, 4:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें