31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips : सर्दियों में कश्मीरी कहवा पीने के हैं क्या क्या फायदे

आइए जानें सर्दियों में कश्मीरी कहवा पीना सेहत के लिए फायदेमंद क्यों होता है और इसे क्यों अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 20 Nov 2021, 2:22 PM IST

सर्दियों में कश्मीरी कहवा पीने के हैं क्या क्या फायदे

सर्दियों में कश्मीरी कहवा पीने के हैं क्या क्या फायदे

नई दिल्ली। हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत गर्मागर्म चाय के साथ करते हैं ताकि खुद को ऊर्जावान और तरोताजा कर सकें। काफी वर्षों से चाय की अलग-अलग किस्में लोगों के जीवन में कई तरह से असर डालती हैं। अब चाय सिर्फ एक वेकअप अलार्म ही नहीं है बल्कि स्वास्थ्य लाभ देने के लिए एक सर्वोत्तम ड्रिंक में से एक है। ऐसे ही गरम पेय में से एक है कश्मीरी कहवा। वास्तव में ये एक ऐसा पेय है जो न सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।

शरीर के सिस्टम को क्लीन करता है
कश्मीरी कहवा पेट को साफ करने में मदद करता है और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। यह ड्रिंक शरीर के पाचन और चयापचय में सुधार करता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसके स्वास्थ्य लाभों का सर्वोत्तम आनंद लेने के लिए आप दिन भर में प्रत्येक भोजन के बाद एक कप कश्मीरी कहवा पी सकते हैं।


स्ट्रेस लेवल की कम करता है
यह तनाव को दूर भगाने का सबसे तेज़, सबसे प्रभावी और प्राकृतिक उपचार है। रात में नियमित रूप से एक कप कहवा चाय का सेवन करने से डोपामाइन, एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे रसायन उत्तेजित होते हैं जो दिमाग पर शांत प्रभाव डालते हैं, तनाव और चिंता से राहत देते हैं और बेहतर नींद में मदद करते हैं।


हृदय की समस्या से भी आराम मिलता है

कश्मीरी कहवा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और रक्तचाप को नियंत्रित करता है जिससे आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। कहवा ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़े-https://www.patrika.com/weight-loss/thigh-weight-loss-tips-7180357/

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल