29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight lose : ताई के वेट को लॉस करने के लिए अपनाए ये टिप्स

थाई में बढ़ते चर्बी से निजात पाना मुश्किल है । पर अगर टारगेटेड एरिया पर अच्छे से काम किया जाए तो ये भी पॉसिबल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 19 Nov 2021, 11:48 AM IST

thigh weight loss tips

ताई के वेट को लॉस करने के लिए अपनाए ये टिप्स

नई दिल्ली। बढ़ते वजन को कम करने के लिए हम कई तरह के डाइट को फॉलो करते हैं, लेकिन कई बार इनका असर नहीं दिखता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डाइट के साथ पर्याप्त एक्सरसाइज करना और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत होती है। जिसे ज्यादातर लोग फॉलो नहीं करते हैं या फिर कुछ दिन करने के बाद छोड़ देते हैं।

हमारे शरीर में सबसे ज्यादा चर्बी पेट, जांघों और हिप्स में होती है। बैली फैट की तरह जांघों की चर्बी को कम करना आसान नहीं है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से आप परफेक्ट बॉडी पा सकते हैं।

नमक कम खाए
अधिक नमक के सेवन से शरीर में पानी की अधिक मात्रा हो सकती है। जिसकी वजह से शरीर में सूजन आ सकती है। इसके अलावा पानी की वजह से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए आप खाने में नमक का सेवन कम करें और अपनी डाइट में इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल करें। इलेक्ट्रोलाइट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की मिली जुली मात्रा है, जो शरीर में पानी के अधिक मात्रा को फैलने से रोकता है।

पर्याप्त मात्रा में नींद
पूरी नींद नहीं लेने के कारण आपके शरीर के अन्य हिस्सों में फैट बढ़ जाता है, जिसमें जांघ भी शामिल है। अगर आप अपने जांघों के आसपास फैट को कम करना चाहते हैं तो रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें।


स्क्वाट्स और लजेंस
अगर आप सिर्फ अपने जांघों का फैट कम करना चाहते हैं। तो लजेंस और स्क्वाट्स की अलग- अलग वेरिएशन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-https://www.patrika.com/body-soul/how-to-keep-your-brain-clam-7178176/

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।