स्वास्थ्य

Benefits of Tulsi or Basil Leaf: ब्लड शुगर से लेकर वजन कम करने में मददगार होती है तुलसी की पत्तियां, जानें सेवन करने का तरीका

Benefits of Tulsi or Basil Leaf: तुलसी में कई ऐसे औषधीय गुण और पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो आपके शरीर को कई प्रकार के बीमारियों से बचाता है।
2 min read
basils.jpg

New Delhi: तुलसी के पौधों को हर किसी ने अपने घरों से आस पास या अपने घर में ही देखा होगा। इस पौधें को लोग बहुत पवित्र मानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है तुलसी की पत्तियां को सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करने से आपको अनेकों फायदे मिल सकते हैं। तुलसी में कई ऐसे औषधीय गुण और पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो आपके शरीर को कई प्रकार के बीमारियों से बचाता है। इसमें मौजूद आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन डी, एंटीबैक्टीरियल गुण आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर आपको संक्रमण से बचाकर रखता है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ये सभी पोषक तत्व बहुत महत्वपूर्ण होता है। लोग तुलसी का सेवन अपने जरुरत के अनुसार कभी भी कर सकते हैं लेकिन इसे खाली पेट खाने से आपको अनेकों लाभ मिल सकते हैं। आइए खाली पेट तुलसी के सेवन से मिलने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

तुलसी के पत्ते भी डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार होते हैं क्योंकि तुलसी के पत्तों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने की शक्ति होती है। इनमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर एक्स्ट्रा शुगर कंटेंट को शरीर से निकालने में मदद करते हैं।

इम्युनिटी को बढ़ाए

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। इसमें कई ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाकर आपको संक्रमण से बचाकर रखता है। जिन लोगों का रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाता है और बहुत जल्दी किसी बीमारी के चपेट में आ जाते हैं वैसे लोगों के लिए रोज सुबह खाली पेट तुसली के पत्तों का सेवन करना करना चाहिए।

वजन कम करने में मददगार

रोज सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पाचन में मदद करने के साथ ही हानिकारक टॉक्सिन्‍स को आपके शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे हमारे शरीर का वजन नियंत्रण में रहता है। जब आपका पाचन-क्रिया तंदुरुस्त होगा तो आपके लिए वजन घटाना भी बहुत आसान हो जाएगा।

सांसों की बदबू को करे दूर

अगर आप अपने सांसों की बदबू से परेशान हैं तो तुलसी की पत्तियां आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण आपके सांसों को ताजगी प्रदान करते हैं। ऐसे में जो लोग सांसों की बदबू को हमेशा परेशान रहते हैं उनके लिए खाली पेट तुलसी के पत्तियों का सेवन फायदेमंद है।

वायरल से बचाव

छोटे-मोटे वायरल जैसे बुखार और सर्दी-जुकाम से तुलसी आपको राहत दिला सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए जब आप सुबह तुलसी का सेवन करते हैं तो यह आपको आसानी से सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी वायरल से राहत दिला सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
14 Sept 2021 10:53 am
Also Read
View All
Wonderland Syndrome: आंखों के सामने छोटी-बड़ी दिखने लगती हैं चीजें, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है यह वंडरलैंड सिंड्रोम

International Stuttering Awareness Day: बोलने में हकलाहट क्यों होती है, द स्टटरिंग फाउंडेशन से जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजहें

Geographic Tongue Cause: जीभ पर उभर रहे हैं लाल धब्बे, जगह और आकार भी बदल रहे हैं, मेयो क्लिनिक से जानें Geographic Tongue की वजह

Angular Cheilitis: होंठों के कोनों पर बार-बार पड़ रही हैं दरारें? NCBI ने बताया विटामिन की कमी या इंफेक्शन हो सकता है कारण

कपड़े, बेल्ट या लंबे समय तक बैठने से त्वचा पर सूजन और पित्ती? हो सकती है Delayed Pressure Urticaria, डर्मनेट जानें लक्षण