30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Spinach Juice:- कई बीमारियों में रामबाण है पालक का जूस, जानिए क्या हैं इसके फायदे

पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं। इसका जूस पीने से शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और आप बीमार नहीं पड़ते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Singh Rana

•

Updated: 9 Sep 2021, 12:44 PM IST

spinch-juice.jpg

New Delhi: पालक का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर लोग पालक का साग बनाकर या फिर उसे दाल में मिलाकर खाते हैं। लेकिन पालक की पत्त‍ियों का जूस बनाकर पीना भी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मिनरल्स, विटामिन, न्यूट्रीएंट्स और कई अन्य प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को कई प्रकार के बीमारियों से दूर रखने में मददगार होता है। पालक के जूस में विटामिन ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स अच्छी मात्रा में पायी जाती है। इसके अलावा इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट,फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये सारे पोषक तत्व काफी महत्वपूर्ण होता है। आइए इसके सेवन से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो पालक का जूस पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। चूकी इसमे विटामीन ए और सी पायी जाती है जो कि हमारे त्वाचा और बाल के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।

यह भी पढ़े: आपकी सेहत को तंदुरुस्त बनाती हैं ये 5 पत्तेदार हरी सब्जियां

आंखों की रोशनी बढ़ाए

पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसमें पोटेशियम की मात्रा पायी जाती है जो रक्तचाप (High Blood Pressure) से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।

बॉडी डिटॉक्स करे

पालक का जूस शरीर के जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होता है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी ये आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। पालक में विटामिन के और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जिससे आपकी हड्ड‍ियां काफी मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़े: एंटीऑक्सीडेंट की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को भोजन में जरूर करें शामिल

गर्भवती महिलाओं के लिए है फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है और ये गर्भ में पल रहे बच्चे को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल