
नई दिल्ली। हरी मिर्ची (Green Chilly) भारत के हर एक घर में इस्तेमाल होती है। यह खाने के टेस्ट को चटपटा और स्वादिष्ट बनाती है। हरी मिर्ची के बिना खाना फीका और बेस्वाद लगता है। यदि आप भारत के किसी भी कोने में जाएंगे तो यह मिर्ची मिल ही जाएगी, जितने प्रकार के भी व्यंजन हो बिना इसके बेकार से लगते हैं। आप कम तीखा खाते हो या ज्यादा, एक या दो मिर्ची का उपयोग तो प्रतिदिन सभी करते ही हैं। खाने में तीखापन लाने के लिए इसका अधिकतर इस्तेमाल करा जाता है। भारत के खाने में हरी मिर्ची का प्रयोग देख-देख कर अब दूसरे देशों ने भी इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है। पर क्या आपको ये पता है, यह खाने में स्वाद तो बढ़ाती ही है पर साथ में सेहत के लिए भी बहुत पौष्टिक होती है। आपको तो बस यही पता होगा कि मिर्ची का इस्तेमाल खाने को तीखा बनाने के लिए करा जाता है पर ये नहीं पता होगा कि इसके अनगिनत फायदे भी हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है। यह आपके इम्युनिटी को मजबूत करता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। और भी बहुत सारे फायदे हैं जो कि हम आपको बताते हैं।
Benefits of green chilly: सबसे पहले तो यदि हरी मिर्ची का उपयोग करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा हो जाता है।
-हरी मिर्च शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ-साथ आयरन को भी बढ़ा देती है।
- हरी मिर्च विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्किन और आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
- हरी मिर्च में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है, जो कि हेयर ग्रोथ में सहायता करता है।
- हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
- हरी मिर्च में एक तत्त्व पाया जाता है, जो कि कैप्सीसिन रक्त संचार को संतुलित बनाकर रखने में फायदेमंद होता है।
-हरी मिर्च को रोज खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है, काबू में रहता है।
- हरी मिर्च हार्ट के रोगों से बचाता है, इसकी वजह से दिल से संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
-हरी मिर्च हमारी इम्युनिटी बूस्ट कर देता है।