30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरी मिर्च खाने से होंगे शरीर को कई फायदे, दूर होगी कई बीमारियां

हरी मिर्च खाने से होंगे शरीर को कई फायदे, दूर होगी कई बीमारियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 8 Apr 2021, 4:56 PM IST

हरी मिर्च खाने से होंगे शरीर को कई फायदे, दूर होगी कई बीमारियां

हरी मिर्च खाने से होंगे शरीर को कई फायदे, दूर होगी कई बीमारियां

बिना मिर्ची के कोई भी सब्जी स्वादिष्ट नहीं लगती। वैसे तो अधिकतर घरों में हरी मिर्ची का उपयोग होता है। लेकिन अगर आप हरी मिर्ची नहीं खाते हैं, तो खाना शुरु कर दीजिए। क्योंकि यह आपकी सब्जी का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपके शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। आज हम आपको हरी मिर्च से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

हरी मिर्ची में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। जो कई प्रकार के संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करते हैं।और यह एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व होने के कारण त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है।

हरी मिर्ची में विटामिन सी होता है। जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। कई बार जब आपकी नाक बंद होती है। तो हरी मिर्ची का सेवन करने से वह भी खुल जाती है।

हरी मिर्च खाने से रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है। शुगर के मरीजों को हरी मिर्च खाने से फायदा होता है।

हरी मिर्ची खाने से कैंसर से भी बचाव होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं और फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर के खतरे को कम करता है।

हरी मिर्च के सेवन से फेफड़ों का कैंसर का खतरा भी बहुत कम हो जाता है। कई लोग धूम्रपान करते हैं। उन्हें हरी मिर्च का सेवन करने से फेंफड़ों के कैंसर से भी निजात मिलती है।

जिन लोगों का वजन बढ़ रहा है, उन्हें हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए। हरी मिर्च में कैलोरी कम होती है। इस कारण यह आपका वजन भी घटाती है।

हरी मिर्च विटामिन सी से भरपूर होती है। इसलिए आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। हरी मिर्ची पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम करती है। हार्ट के लिए भी हरी मिर्च फायदेमंद होती है। यह आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करती है। हरी मिर्ची में विटामिन सी होने के कारण यह शरीर में लगने वाली चोट और घाव को भरने में भी मदद करती है। विटामिन सी होने के कारण यह हड्डियों और दातों के लिए भी फायदेमंद होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल