स्वास्थ्य

Mosambi Benefits: मौसंबी का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, सेहत से लेकर स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Mosambi Benefits: मौसंबी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मौसंबी में कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। मौसंबी सेहत से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

2 min read
Benefits of mosambi for health and skin in Hindi

Mosambi Benefits: मौसंबी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मौसंबी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में मौसंबी का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। मौसंबी में विटामिन-ए, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए मौसंबी का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये स्किन मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं तो मौसंबी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

मौसंबी खाने के फायदे


इम्यूनिटी मजबूत बनाने में फायदेमंद

इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए मौसंबी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है।


वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए मौसंबी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है और इसमें फैट की भी मात्रा कम होती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।


पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए मौसंबी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।


स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए मौसंबी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। साथ ही ये रूखी स्किन को मॉइस्चराइज करता है और स्किन पर ग्लो आती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
12 Aug 2022 10:29 am
Published on:
12 Aug 2022 10:26 am
Also Read
View All

अगली खबर