scriptGiloy Juice Benefits: गिलोय का जूस तनाव को दूर करने के लिए है रामबाण इलाज, रहेंगे कई बीमारियों से कोसों दूर | Health benefits of drinking giloy juice for stress | Patrika News

Giloy Juice Benefits: गिलोय का जूस तनाव को दूर करने के लिए है रामबाण इलाज, रहेंगे कई बीमारियों से कोसों दूर

locationनई दिल्लीPublished: Aug 11, 2022 04:44:56 pm

Submitted by:

Roshni Jaiswal

Giloy Juice Benefits: गिलोय के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गिलोय का जूस कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। तनाव को दूर करने के लिए गिलोय के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Giloy Juice Benefits: गिलोय का जूस तनाव को दूर करने के लिए है रामबाण इलाज, रहेंगे कई बीमारियों से कोसों दूर

Health benefits of drinking giloy juice for stress

Giloy Juice Benefits: गिलोय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गिलोय सबसे उपयोगी और प्रसिद्ध औषधियों में से एक है। आयुर्वेद में गिलोय का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। गिलोय की पत्त‍ियों में प्रोटीन, कैल्शि‍यम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। गिलोय की तरह ही इसके जूस का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। गिलोय का जूस तनाव को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं गिलोय का जूस पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
गिलोय जूस के फायदे

तनाव को दूर करने में फायदेमंद
तनाव को दूर करने के लिए गिलोय के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। गिलोय के जूस में एंटी स्ट्रेस गुण पाए जाते हैं, जो तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये व्यक्ति के मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: लौंग की चाय पीने से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, सर्दी-खांसी को दूर करने में होता है फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए गिलोय के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। गिलोय के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को कई वारयल संक्रमण से बचाने में भी मदद करते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए गिलोय के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। गिलोय और आंवला से बने जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये ड्रिंक्स, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में होता है सहायक
बुखार को ठीक करने में फायदेमंद
बुखार को ठीक करने के लिए गिलोय के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। गिलोय का जूस बुखार को ठीक करने के साथ शारीरिक समस्याओं को भी दूर करने में फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो