स्वास्थ्य

लाल मिर्च को 21 दिन के लिए कहें न! शरीर में हो सकते हैं ये बदलाव, विशेषज्ञ का दावा

Side Effects of Red Chili: तीखा खाना जीभ को तो स्वाद देता है, लेकिन पेट के लिए यह किसी 'आग' से कम नहीं है। अगर आप सिर्फ 21 दिन के लिए लाल मिर्च छोड़ दें, तो आपका पाचन सुधर सकता है, सीने की जलन खत्म हो सकती है और आप अंदर से काफी हल्का महसूस करेंगे।

2 min read
May 05, 2026
Side Effects of Red Chili (Image- gemini)

Side Effects of Red Chili: हम भारतीयों के किचन में लाल मिर्च न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। चटपटा और तीखा खाना हमें पसंद तो बहुत है, लेकिन यही मिर्च कई बार हमारे पेट में बवाल मचा देती है। आजकल सोशल मीडिया पर 21 दिन की चुनौती काफी चर्चा में है। लोग यह जानना चाहते हैं कि अगर तीन हफ्तों तक लाल मिर्च से दूरी बना ली जाए, तो शरीर पर इसका क्या असर पड़ेगा। आइए, डॉक्टर तरंग कृष्णा (कैंसर विशेषज्ञ) के नजरिए से समझते हैं इस बदलाव की पूरी कहानी।

पेट को मिलेगा असली आराम

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. तरंग कृष्णा के अनुसार, बहुत ज्यादा तीखा और लाल मिर्च वाला खाना पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप 21 दिनों तक इसे नहीं खाते हैं, तो पेट की सूजन कम होने लगती है। मिर्च छोड़ने से शरीर का पीएच लेवल बैलेंस होने लगता है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

एसिडिटी और सीने की जलन से छुटकारा

मिर्च छोड़ने के पहले हफ्ते में ही आप महसूस करेंगे कि जो खाने के बाद सीने में जलन (Heartburn) होती थी, वो गायब हो गई है। पेट में एसिड कम बनेगा और खट्टी डकारें आना बंद हो जाएंगी।

सुधर जाएगा आपका डाइजेशन

लाल मिर्च आंतों में इरिटेशन पैदा करती है। जब आप इसे बंद करते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करने लगता है। आपका पेट ज्यादा हल्का और साफ महसूस होगा।

अल्सर और घाव का खतरा होगा कम

ज्यादा मिर्च-मसाला पेट में छाले या अल्सर का कारण बन सकता है। 21 दिनों का ब्रेक आपके पेट को खुद को 'हीम' (heal) करने का मौका देता है, जिससे अल्सर जैसी बड़ी दिक्कतों का रिस्क कम हो जाता है।

स्वाद की कलियां होंगी एक्टिव

हैरानी की बात यह है कि मिर्च छोड़ने के बाद आपको खाने का असली और प्राकृतिक स्वाद महसूस होने लगेगा। आपकी जीभ मसालों के नीचे दबे हुए सब्जियों के असली स्वाद को पहचान पाएगी।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

कैंसर से बचना है तो आज ही रसोई से निकाल दें ये एक चीज! विशेषज्ञ ने दी चेतावनी
Also Read
View All