स्वास्थ्य

सर्दियों में फूड से सुपरफूड बन जाती है रागी, जानिए इसके फायदे

Benefits of ragi in winters: रागी का सेवन काफी समय से किया जा रहा है। यदि आप इसका सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए जानते हैं रागी के कुछ बेहतरीन फायदे।

2 min read
Dec 04, 2024
Benefits of ragi in winters

Benefits of ragi in winters: रागी जिसे अलग ​अलग जगहों पर अलग नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में इसे नाचनी और ​बिहार में मडुआ कहा जाता है। यह अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सर्दी के बचने के लिए लोग कई तरह के इंतजाम करते हैं लेकिन क्या आपको पता है रागी आपको सर्दी से बचाने में कारगर साबित होती है। लेकिन रागी के फायदे (Benefits of ragi in winters) इतने ही नहीं है यह इसमें भरपूर मात्रा में एमिनो एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भी पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं रागी से सेहत को होने वाले फायदे

सर्दियों में रागी के फायदे : Benefits of ragi in winters

वजन घटाने में फायदेमंद

रागी (Benefits of ragi in winters) में कम कैलोरी होने के कारण इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस रहता है। इसलिए वजन घटाने के लिए इसे अच्छा विकल्प माना जाता है।

डाइजेशन सही रखें

रागी में फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण यह पाचन को ठीक रखने में कारगर होती हैं। इससे आपकी कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

एनीमिया से बचाव करें

यदि आप खून की कमी से परेशान है तो रागी का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होने के कारण ये आपको एनीमिया से लड़ने में मदद करती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

रागी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यदि आप दिल से जुड़ी समस्याओं से परेशान है तो यह आपके इस खतरे का कम करने में कारगर साबित हो सकती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रखें

रागी (Benefits of ragi in winters) में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। इ​सलिए आप डायबिटीज के मरीज है तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए रागी : These people should not eat ragi

  • यदि आपको किडनी की समस्या है तो रागी का सेवन करने से बचना चाहिए। रागी में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है जो किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती है।
  • यदि आप थायरॉइड की समस्या से परेशान है तब भी आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आपको गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी या पेट का अल्सर है तब भी रागी को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
04 Dec 2024 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर