
Benefits Coriander Juice
Benefits Coriander Juice: धनिया के कई स्वास्थ लाभ होते हैं। धनिया सुगंधित तो होता ही है साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भी होता है। धनिया का सेवन लोग अक्सर सब्जी के रूप में ही करते हैं। लेकिन इसका सेवन कई तरीको से किया जा सकता है। यदि आप इसके जूस (Benefits Coriander Juice) का सेवन करते हैं तो ये आपकी कई स्वास्थ समस्याओं को ठीक कर सकता है। धनिया ब्लड शुगर, त्वचा आदि में फायदेमंद होता है। कई लोग धनिया का सेवन सूप और साल्सा जैसे व्यंजनों के साथ भी करते हैं। आज हम जानेंगे की धनिया जूस के फायदे क्या है।
इम्यून सिस्टम को बेहतर करें
टेस्ट-ट्यूब और पशु अनुसंधानों से यह स्पष्ट हुआ है कि धनिया में विशेष प्रकार के यौगिक होते हैं, जैसे कि टेरपीनीन, क्वेरसेटिन और टोकोफेरोल, जो कैंसर के खिलाफ प्रभावी होते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होते हैं। धनिया के बीज और धनिया के पत्ते शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को सुधारते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को भी कम करते हैं।
ब्लड शुगर में फायदेमंद
धनिया रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। जिन व्यक्तियों का रक्त शर्करा स्तर कम है या जो मधुमेह की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें धनिया का सेवन करते समय सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि यह रक्त शर्करा को कम करने में अत्यधिक प्रभावी है।
पाचन शक्ति को ठीक रखें
यदि आप भूख लगने की समस्या से परेशान है तो धनिया आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। बैचेनी, पेट फूलना जैसी समस्याओं में धनिया जूस (Benefits Coriander Juice) फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन आपकी भूख को बढ़ाता है जिससे पाचन ठीक रहता है।
यदि आप धनिया जूस (Benefits Coriander Juice) का सेवन करते हैं तो संभावना है कि इससे आकपी दिल की बीमारिया ठीक रहे। धनिया जूस आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य रख कर खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे साथ ही इसका सेवन अच्छे कोलेस्ट्राॅल को बढ़ाता है। अध्ययन कहता है कि दूसरे मसालों की बजाय ज्यादा धनिया खाना दिल बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।
अल्जाइमर, पार्किंसन जैसी बीमारियों में फायदेमंद : Beneficial in diseases like Alzheimer's, Parkinson's
धनिया का जूस (Benefits Coriander Juice) दिमागी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसके सेवन से अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इन रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
04 Dec 2024 10:22 am
Published on:
04 Dec 2024 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
