स्वास्थ्य

सर्दी में इस सफेद चीज का सेवन देगा आपको गर्मी, चीज एक फायदे अनेक

Benefits of Sesame Seeds : बदलते मौसम में हमें हमारा खानपान भी बदलते रहना चाहिए। इसका कारण यह है कि हर मौसम का खानपान अलग रहता है। इसलिए आप सर्दियों के मौसम में इस चीज का सेवन करें
3 min read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 12:01 PM IST
Benefits of Sesame Seeds
Benefits of Sesame Seeds

Benefits of Sesame Seeds : सर्दी के दिनों में खाने का मजा सबसे ज्यादा आता है। लोग इन दिनों में तरह तरह कि चीजें बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दिनों में यदि आप तिल का का सेवन करते हैं तो इससे आपको क्या क्या फायदे मिलते हैं।

तिल हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। तिल (Benefits of Sesame Seeds) की तासीर की बात कि जाएं तो गर्म होती है इसलिए लोग सर्दी के मौसम में इसका सेवन बहुत ज्यादा करते हैं। सर्दी के दिनों में लोग तिल के लड्डू, तिल की पट्टी और गजक खूब खाना पसंद करते हैं। सफेद और भूरे तिल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। तिल में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे तत्व शामिल हैं। आप तिल को दिन के किसी भी समय सेवन कर सकते हैं।

क्या है तिल खाने के फायदे : Benefits of Sesame Seeds

तिल खाने के फायदे (Benefits of Sesame Seeds ) की बात कि जाएं तो इसके कई फायदे होते है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे दिनभर में कभी भी खाया जा सकता है।

पाचन को बे​हतर बनाएं

सुबह के समय खाली पेट तिल (Benefits of Sesame Seeds ) का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। तिल में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन में सहायक माना जाता है। सुबह खाली पेट तिल चबाकर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। नियमित रूप से सुबह तिल का सेवन करने से कब्ज और अपच की समस्याओं से राहत मिलती है। तिल का उपयोग आंतों को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।

हड्डियों कि लिए लाभकारी

सुबह के समय खाली पेट तिल (Benefits of Sesame Seeds ) का सेवन हड्डियों के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से तिल का उपयोग करने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं। वास्तव में, तिल में कैल्शियम और आहार प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को कमजोर होने से रोकता है। सुबह खाली पेट तिल का सेवन करने से हड्डियों में दर्द और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

खून की कमी को दूर करें

एनीमिया के मामलों में तिल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट तिल का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। तिल में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्त की कमी को दूर करने में मदद करती है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्तियों को हर दिन सुबह तिल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

स्किन और बालों के लिए लाभकारी

तिल (Benefits of Sesame Seeds ) का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है। सुबह के समय खाली पेट तिल का सेवन करने से त्वचा और बालों की सेहत में सुधार होता है। तिल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, तिल में पाए जाने वाले ओमेगा फैटी एसिड बालों को मजबूत और लंबा बनाने में मदद करते हैं।

दांत और मसूड़ों को फायदा

सुबह के समय खाली पेट तिल का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। तिल को सुबह खाली पेट चबाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। वास्तव में, तिल में उच्च मात्रा में फाइबर और कैल्शियम होता है, जो दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तिल में उपस्थित विटामिन बी दांतों में कैविटी के जोखिम को कम करता है। तिल का नियमित सेवन दांतों में कीड़ों की समस्या से राहत दिला सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Oct 2024, 12:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस