Makhana Khane ke fayde : अगर आप कुछ ऐसा खाने में तलाश रहे हैं जो थकान को दूर करे और शरीर को ताकत दे। ऐसे में आपको मखाने को डाइट में शामिल करने पर सोचना चाहिए। मखाने को आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से सर्द तासीर वाला माना जाता है। इसका उपयोग शरीर को ठंडक देने और पित्त दोष को संतुलित करने के लिए किया जाता है। इसलिए, गर्मियों में मखाने का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है, जब शरीर को ठंडक की आवश्यकता होती है। हालांकि, इसका यह अर्थ नहीं है कि सर्दियों में मखाने का सेवन नहीं किया जा सकता।