स्वास्थ्य

दिल से लेकर वेट लॉस तक में फायदेमंद हैं ये फूड्स, जानिए कब और कैसे खाएं

हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए डाइट के ऊपर विशेष रूप से ध्यान रखने कि अधिक आवश्य्कता होती है। इसलिए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगें जो हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के तो रखते ही हैं साथ ही साथ वजन को कम करने में भी फायदेमंद साबित होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2022, 4:06 PM IST
दिल से लेकर वेट लॉस तक में फायदेमंद हैं ये फूड्स, जानिए कब और कैसे खाएं
Berries, chia seeds green tea is beneficial in heart and weight loss

आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई न कोई परेशानी बनी ही रहती है। ऐसे में सेहत के ऊपर ध्यान देने कि अधिक आवश्य्कता होती है। सेहत के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के ऊपर भी अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको इन चीजों के बारे में बताएंगें जो न केवल हार्ट के लिए अच्छे होते है बल्कि इनके सेवन से आपका वेट भी कंट्रोल में रहता है।

1.बेरीज का करें रोजाना सेवन: बेरीज का यदि आप सेवन करते हैं तो इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। बेरीज प्रोटीन का एक बेहद अच्छा सोर्स माना जाता है। आप बेरीज को रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से न केवल हार्ट की सेहत लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती है वहीं ये वेट कम करने में भी असरदार साबित होता है।

2.किनुआ को करें डाइट में शामिल: किनुआ की बात करें तो ये एक पॉपुलर फ़ूड है, इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है वहीं इसमें फैट की मात्रा न के बराबर होती है। किनुआ के सेवन से हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं, ये हार्ट हेल्थ से लेकर वजन को कम करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होता है। इसके सेवन से बॉडी में कमजोरी महसूस नहीं होती है और ये मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है इसके और फायदे कि बात करें तो ये क्रेविंग्स को कम करने में भी असरदार होता है।

3.चिया सीड्स का करें सेवन: चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, इसके और फायदों कि बात करें तो ये कई तरीकों के विटामिन और मिनरल से भी भरपूर होती है। चिया सीड्स के रोजाना सेवन से आपका वेट धीरे-धीरे कम होने लग जाता है वहीं ये हार्ट हेल्थ को भी लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में असरदार होता है। चिया सीड्स के सेवन से हमारे शरीर को
फुल नुट्रिशन मिलता है और ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

4.ग्रीन टी: ग्रीन टी न केवल वेट को कंट्रोल करने में मदद करती है वहीं इसके रोजाना सेवन से हार्ट हेल्थ भी स्वस्थ बनी रहती है। आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से एंटी एजिंग की समस्या भी दूर हो जाती है। वहीं ग्रीन टी कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट्स के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होती है। इसके सेवन से वेट तो कंट्रोल में होता है साथ ही साथ दिल की सेहत भी स्वस्थ बनी रहती है।


यह भी पढ़ें: वेट नहीं हो रहा कम? तो अपनी ये आदत बदल कर देखिए

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन