स्वास्थ्य

Digestive System: पाचन से जुड़ी दिक्कतें होंगी छूमंतर, आजमा के देखिए कोई एक भी उपाय

Digestive System: अदरक और लाल मिर्च से तैयार गुणों से भरपूर हर्बल चाय कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में बहुत मदद कर सकती है। क्योंकि इसमें...

3 min read
improve digestive health, better digestive system diet, good digestion tips in hindi, good health tips in hindi, पाचन को बेहतर बनाना,
Digestive System: पाचन से जुड़ी दिक्कतें होंगी छूमंतर, आजमा के देखिए कोई एक भी उपाय

'पेट सही तो सब सही', ये बात तो आपने सुनी ही होगी। क्योंकि यदि व्यक्ति का पाचन दुरुस्त रहता है तो वो कई सेहत संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। वैसे भी आजकल बहुत से लोगों ने अपनी दिनचर्या और खानपान इस तरह का बना लिया है कि उन्हें कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याएं होती रहती हैं। तो अगर आप भी अपने पाचन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इन प्रभावी तरीकों में से कोई भी अपना सकते हैं...

1. फाइबर युक्त चीजें
पाचन को बेहतर बनाए रखने और ठीक से पेट साफ करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप सेब, राजमा, स्ट्रॉबेरी, ओट्स, नाशपाती, दाल, गाजर और छोले आदि कहा सकते हैं।

2. प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स के सेवन से आपके पेट में गुड बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं और इससे शौच में भी आसानी होती है। साथ ही इनका सेवन कोलन चक्र को बनाए रखने में भी सहायक होता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट पानी के साथ सेब के सिरके का सेवन करके पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को दूर कर सकते हैं।

3. स्मूदी या जूस
गाजर, नींबू, पालक जैसे सब्जियों के रस और फलों जैसे सेब, ब्लूबेरी आदि आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही आपके पाचन को भी ठीक रखते हैं।

4. शहद तथा नींबू पानी
आपने कई लोगों को वेट लॉस के दौरान हनी और लेमन वॉटर का सेवन करते देखा होगा। लेकिन आपको बता दें कि शहद तथा नींबू पानी आपके पाचन को भी दुरुस्त रखने में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह एक गिलास नींबू पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है।

5. पुदीने की पत्तियां
पेट दर्द और सूजन की समस्या में पुदीना काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इससे सुबह आपका मल भी आसानी से निकल जाता है।

6. हर्बल टी
अदरक और लाल मिर्च से तैयार गुणों से भरपूर हर्बल चाय कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में बहुत मदद कर सकती है। क्योंकि इसमें रोगाणुरोधी फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर से बैड बैक्टीरिया को बाहर निकालने में सहायक हो सकते हैं। जिससे आपका पाचन बेहतर बन सके।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Updated on:
14 Mar 2022 05:28 pm
Published on:
14 Mar 2022 05:27 pm