स्वास्थ्य

Mpox को लेकर बड़ी खबर, मंकीपॉक्स की वैक्सीन को WHO की और से मिली मंजूरी

Monkeypox Vaccine : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहली बार व्यस्कों में एमपॉक्स के इलाज के लिए टीके की मंजूरी दी है। इस बारे में शुक्रवार को जिनेवा में सूचना दी गई।इस बीमारी से निपटने के लिए अफ्रीका के अलावा अन्य जगहों पर एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
2 min read
Sep 14, 2024
Monkeypox vaccine
Monkeypox vaccine

Monkeypox Vaccine : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहली बार व्यस्कों में एमपॉक्स के इलाज के लिए टीके की मंजूरी दी है। इस बारे में शुक्रवार को जिनेवा में सूचना दी गई। इस बीमारी से निपटने के लिए अफ्रीका के अलावा अन्य जगहों पर एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। टीके को मंजूरी मिलने पर यूनिसेफ और जीएवीआई वैक्सीन एलायंस जैसे दानकर्ता इसे खरीद सकते हैं। लेकिन इसकी आपूर्ति सीमित है क्योंकि एकमात्र निर्माता है।

Monkeypox Vaccine :18 वर्ष या उससे अधिक उम्र अभी वैक्सीन

डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये वैक्सीन 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जा सकती है। अब इस वैक्सीन से एमपॉक्स रोग को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। याद रखें कि ये दवा बवेरियन नार्डिक कंपनी की है; फिलहाल इसकी सप्लाई कम है, लेकिन यूनिसेफ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं इसे खरीद सकते हैं। इससे दुनिया भर में एमपॉक्स जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम होगी।

Monkeypox Vaccine : क्या है mpox के लक्षण

Mopox Vaccine

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अघानम घेब्रेयेसस ने कहा कि एमपॉक्स रोधी वैक्सीन की पहली प्री-क्वालिफिकेशन इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। 9 सितंबर को भारत में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला। राज्य सरकारों ने इस बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाए हैं। Mpox से पीड़ित लोगों को सिरदर्द, बुखार, पीठ दर्द और शरीर पर लाल चकते होने की शिकायत होती है। डॉक्टरों ने कहा कि पांच दिन से अधिक बुखार रहने पर ब्लड टेस्ट करवाएं और मास्क लगाकर रहें।

Updated on:
14 Sept 2024 12:45 pm
Published on:
14 Sept 2024 08:03 am
Also Read
View All
LDL Cholesterol क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कितना होना चाहिए इसका लेवल और इसके बढ़ने से किन बिमारियों का खतरा

Klinefelter Syndrome क्या है? एनएचएस ने बताया पुरुषों में बांझपन और कम टेस्टोस्टेरोन की वजह बन सकती है यह जेनेटिक स्थिति

Dengue Vaccine QDENGA Price: भारत डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी, रु6000-12000 में लग सकता है एक शॉट, फिजिशियन से जानें 2 डोज का तरीका

Period Blood Color Chart: पीरियड ब्लड का रंग बदलना क्या है नॉर्मल? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कौन-सा रंग क्या संकेत देता है

Cancer का कौन-सा प्रकार सबसे ज्यादा घातक है, WHO और वेरीवेल हेल्थ से जानें किन संकेतों को न करें नजरअंदाज