
Calf Muscle Pain Hindi: हम सबके साथ कई बार ऐसा होता है कि कुछ दूर चलते या दौड़ते ही पिंडलियां कसने लगती हैं। कभी तेज चुभन महसूस होती है, तो कभी भारीपन और दर्द रहता है। ज्यादातर लोग इसे थकान मानकर टाल देते हैं और अक्सर इसकी वजह थकान ही होती है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। इसलिए दर्द की वजह समझना जरूरी है।
एक बात आपको पता होनी चाहिए कि पिंडली का दर्द कोई एक बीमारी या सिंड्रोम नहीं है। यह एक लक्षण है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि पिंडलियों में दर्द क्यों होता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, पिंडली पैर के निचले हिस्से में पीछे की ओर होती है। इस हिस्से में टिबिया (पिंडली की हड्डी) के पीछे मांसपेशियां होती हैं। किसी को यहां हल्का दर्द महसूस होता है, तो किसी को तेज चुभन होती है। हर व्यक्ति में दर्द का अनुभव थोड़ा अलग हो सकता है। पिंडलियों में दर्द की कुछ आम वजहें हैं, जो अक्सर गंभीर नहीं होतीं;
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हर बार पिंडली का दर्द सामान्य मांसपेशियों की समस्या नहीं होता। इसके पीछे कुछ गंभीर कारण भी हो सकते हैं;
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, पिंडली में हल्का दर्द होने पर RICE तरीका अपनाया जा सकता है;