स्वास्थ्य

Health Tips: क्या गर्मियों में भी खाए जा सकते हैं ड्राई फ्रूट्स

Health Tips: गर्मियों में भी कुछ सूखे मेवे खाना आपकी सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। तो आइए जानें कौन से ड्राई फ्रूट्स...
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2022, 5:48 PM IST
dry fruits in summer, health tips in hindi, kishmish benefits, khubani ke fayde, dry aloo bukhara benefits, गर्मियों में ड्राई फ्रूट खाना, किशमिश, खुबानी, सूखा आलू बुखारा, हेल्थ टिप्स, सूखे मेवे, गर्मी का मौसम,
Health Tips: क्या गर्मियों में भी खाए जा सकते हैं ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं। इनमें कई तरह में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को विभिन्न लाभ पहुंचाते हैं। आपने अक्सर लोगों को सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते देखा होगा क्योंकि सर्दियों में शरीर को रोगों से लड़ने के लिए अच्छी प्रतिरोधक क्षमता की जरुरत होती है। साथ ही ड्राई फ्रूट्स सर्दियों में शरीर को अंदरूनी गर्माहट भी प्रदान करते हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गर्मियों में भी सूखे मेवे खाए जा सकते हैं। क्योंकि सर्दियों में ठंडी तासीर वाली चीजें खाना फायदेमंद होता है। इसलिए आप भी इस उलझन में हैं तो आपको बता दें कि गर्मियों में भी कुछ सूखे मेवे खाना आपकी सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। तो आइए जानें कौन से ड्राई फ्रूट्स को किस तरह से खाना फायदेमंद हो सकता है...

1. खुबानी
गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में खुबानी को शामिल करना एक फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। इसका सेवन आप सुबह नाश्ते में कर सकते हैं। खुबानी में मौजूद विटामिन सी, ए और विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट तथा बीटा कैरोटिन आपके हृदय के लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज भी खुबानी का सेवन कर सकते हैं।

2. किशमिश
किशमिश जिसे सूखे अंगूर भी कहा जाता है। किशमिश का सेवन गर्मी में करना आपकी सेहत को कई लाभ पहुंचा सकता है। मैग्नेशियम और पोटैशियम से युक्त किशमिश का सेवन आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

3. सूखा आलू बुखारा
उच्च रक्तचाप की समस्या वाले लोगों के लिए गर्मी के मौसम में सूखे आलू बुखारा खाना फायदेमंद माना गया है। फाइबर और कई विटामिन से भरपूर ये ड्राई फ्रूट हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी इसके फायदे देखे जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Mar 2022, 5:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक