
Sun Tan: बढ़ती गर्मी में टैनिंग से बचना है तो अपनाएं ये आसान उपाय
अब मौसम में बदलाव के साथ ही धूप में भी तेजी होने लगी है। काम के चक्कर में इधर उधर जाने और धूप के संपर्क में आने से आपकी नाजुक त्वचा टैन होने लगती है। स्किन टैनिंग होने से त्वचा का रंग भी गहरा हो जाता है। साथ ही आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप टैनिंग की समस्या से बच सकते हैं...
1. नींबू और शहद
एस्कॉरबिक एसिड युक्त नींबू का इस्तेमाल टैनिंग की समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच लेकर इसमें 5-6 बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह मिलाकर 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
2. लौकी का जूस
टैनिंग से छुटकारा दिलाने में लौकी का जूस भी काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप आधा कटोरी लौकी का जूस लेकर और उसमें रूई भिगोकर प्रभावित त्वचा पर दिन में 3-4 बार लगाएंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा।
3. दही
गर्मियों में दही खाना आपको ठंडक ही नहीं देता बल्कि इससे आपकी स्किन भी काफी अच्छी रहती है। वहीं सन टैन की समस्या में भी इसके फायदे देखे जा सकते हैं। इसके लिए आप टैनिंग दूर करने के लिए दिन में कम से कम 2 बार दही जरूर लगाएं। आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
4. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
आपकी स्किन के लिए गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। ये आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ ही टैनिंग भी दूर कर सकती है। इस उपाय को करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर और आवश्यकता अनुसार गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे टैन्ड स्किन पर लगाकर लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। और फिर मुलायम तौलिए से पोंछ लें।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
Updated on:
23 Mar 2022, 2:54 PM IST
Published on:
23 Mar 2022, 2:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.