1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वजन घटाने से लेकर अच्छी नींद दिलाने में सहायक है ये लाल चाय

ये लाल चाय कैफीन और कैलोरी फ्री होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुणों से भरपूर होती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 23 Mar 2022, 11:58 AM IST

gudhal ki chai ke fayde, benefits of hibiscus tea for hair, benefits of hibiscus tea for weight loss, blood pressure control, heart health, गुड़हल की चाय के फायदे, वजन घटाने, मजबूत बाल, अच्छी नींद, health tips in Hindi,

वजन घटाने से लेकर अच्छी नींद दिलाने में सहायक है ये लाल चाय

फूल केवल दिखने में ही खूबसूरत नहीं होते बल्कि कई फूलों के स्वास्थ्य लाभ भी देखे गए हैं। उनमें से एक गुड़हल का फूल भी है। लाल रंग का ये फूल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। गुड़हल के फूल की चाय के सेवन से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ये लाल चाय कैफीन और कैलोरी फ्री होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुणों से भरपूर होती है। तो आइए जानते हैं गुड़हल की चाय के गजब के फायदों के बारे में...

1. वजन घटाने में सहायक
गुड़हल की चाय कैलोरी फ्री होने के साथ ही इसके सेवन से यह आपके शरीर में स्टार्च और शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। गुड़हल की चाय का सेवन आप ठंडा या गरम दोनों तरह से कर सकते हैं।

2. अच्छी नींद के लिए
एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त गुड़हल की चाय आपकी थकान को कम करके बेहतर नींद दिलाने में सहायक हो सकती है। प्राचीन समय से ही गुड़हल की चाय का सेवन चिंता से छुटकारा पाने और मूड को अच्छा करने के लिए होता आया है।

3. दिल के स्वास्थ्य के लिए
क्योंकि बढ़ता कोलेस्ट्रॉल आपके हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में गुड़हल की चाय के सेवन के फायदे देखे जा सकते हैं। इस फायदे के पीछे गुड़हल की चाय का एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होता है जो आपके दिल को स्वस्थ रखने से लेकर रक्त वाहिकाओं को क्षति से बचा सकता है।

4. रक्तचाप की समस्या में
जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए भी गुड़हल की चाय का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। यह बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

5. बालों को मजबूती दे
गुड़हल की चाय के ढेरों लाभों में बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाना भी शामिल है। गुड़हल की चाय के सेवन से बालों की कई समस्याओं से राहत मिलने के साथ ही ये बालों को पोषण प्रदान करके उन्हें चमकदार और मजबूत बना सकती है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


यह भी पढ़ें: बालों की हर समस्या के लिए रामबाण है सेब का सिरका, जानें कैसे करें इस्तेमाल

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल