1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालों की हर समस्या के लिए रामबाण है सेब का सिरका, जानें कैसे करें इस्तेमाल

जैतून का तेल, रोजमेरी ऑयल आदि में सेब का सिरका मिलाकर लगाएं। फिर अच्छी तरह उंगली के पोरों से मालिश करें और फिर...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 21 Mar 2022, 5:45 PM IST

apple cider vinegar for hair, apple cider vinegar for hair growth, hair fall control, dandruff home remedies, oily hair remedies, सेब का सिरका, Apple Cider Vinegar, बालों के लिए सेब का सिरका, healthy hair tips in hindi,

बालों की हर समस्या के लिए रामबाण है सेब का सिरका, जानें कैसे करें इस्तेमाल

आजकल बालों का झड़ना, समय से पहले बालों का सफेद होना, रूसी जैसी समस्याएं आम बात हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति अपने बालों को लेकर कोई ना कोई शिकायत करता नजर आता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जिसमें खानपान और नींद में कमी, तनाव इसके कुछ सामान्य कारण हैं। इसलिए अगर आप भी बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इससे राहत पाने के लिए एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त सेब के सिरके का इस्तेमाल काफी लाभकारी साबित हो सकता है...

इस तरह करें इस्तेमाल:
किसी भी एलर्जी से बचने के लिए आप सेब के सिरके को सीधा बालों में लगाने की जगह किसी एसेंशियल ऑयल में मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप जैतून का तेल, रोजमेरी ऑयल आदि में सेब का सिरका मिलाकर लगाएं। फिर अच्छी तरह उंगली के पोरों से मालिश करें और फिर 15-20 मिनट बाद बाल किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें।

बालों के किए सेब के सिरके के फायदे

1. रूसी दूर करने में
आपके सिर की त्वचा की सफाई बहुत जरुरी है वरना रूसी की समस्या हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या है उन्हें सेब के सिरके में मौजूद एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक गुणों से फायदा मिल सकता है। सेब का सिरका आपकी स्कैल्प पर जमा गंदगी को साफ करके रूसी को दूर करने से मदद करता है।

2. रुकी हुई हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए
बालों के विकास के लिए सही खानपान और दिनचर्या बहुत आवश्यक है। साथ ही घरेलू नुस्खे के तौर पर आप सेब का सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब का सिरका बालों के ब्लॉक्ड हेयर फॉलिकल्स को खोलने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह इसके एंटीबायोटिक गुण आपके बालों को ग्रोथ देते हैं।

3. झड़ते बालों को रोकने में सहायक
जिन लोगों को हेयर फॉल की समस्या है उन्हें भी सेब के सिरका लगाना फायदे पहुंचा सकता है। यह आपके बालों के पीएच स्तर को संतुलित करके उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही सेब के सिरके के गुणों के कारण यह मुक्त कणों के प्रभाव को कम करके बालों को होने वाली क्षति से बचा सकता है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


यह भी पढ़ें: सिर दर्द को छूमंतर कर देंगे ये घरेलू उपाय, साथ ही इन चीजों से करें परहेज

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल