स्वास्थ्य

Cancer Vaccine Price : रूस के लोगों के लिए फ्री होगी कैंसर वैक्सीन, बाकी लोगों को इतने लाख देने पड़ सकते हैं

Cancer Vaccine Price : रूस ने विकसित किया Enteromix, एक नया mRNA कैंसर वैक्सीन जो शरीर की इम्यून सिस्टम को ट्रेन करता है। जानें कैसे यह काम करता है और क्यों यह हर तरह के कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की किरण है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2025, 3:52 PM IST
Cancer Vaccine Price
Cancer Vaccine Price (photo- freepik)

Cancer Vaccine Price : कैंसर मीरजों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल रूस ने अब इस खातक बीमारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन बना ली है। रूस ने अपने नए कैंसर वैक्सीन Enteromix को क्लिनिकल इस्तेमाल के लिए तैयार कर लिया है। ये वैक्सीन mRNA तकनीक पर आधारित है, वही तकनीक जो COVID-19 वैक्सीन में इस्तेमाल हुई थी।

शुरुआती परीक्षणों में इसके परिणाम शानदार रहे हैं। यह वैक्सीन शरीर की इम्यून सिस्टम को ट्रेन करती है ताकि वह कैंसर सेल्स को पहचानकर उन्हें नष्ट कर सके। तो आइए जानते हैं आम लोगों को इसके एक डोज के कितने रुपए देने होंगे।

मुफ्त वितरण और कीमत

रूस सरकार ने कहा है कि यह वैक्सीन रूसी मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। एक डोज की लागत करीब 300,000 रूबल (लगभग 2,869 USD) है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन 2025 की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। इसका मतलब यह है कि रूस में कैंसर के इलाज में अब एक सुरक्षित और ज्यादा प्रभावी विकल्प मिल गया है, और मरीजों को इसका फायदा बिना खर्च के मिलेगा।

Enteromix क्या है?

Enteromix हर मरीज के RNA प्रोफाइल के हिसाब से तैयार किया जाता है, यानी यह मरीज के ट्यूमर की जीन से मेल खाता है। इसे रूस के National Medical Research Radiology Centre और Engelhardt Institute of Molecular Biology ने विकसित किया है। इसका फायदा यह है कि यह शरीर की अपनी इम्यून सिस्टम को कैंसर से लड़ने में मदद करता है और इसके दुष्प्रभाव पारंपरिक कीमोथैरेपी और रेडिएशन की तरह खतरनाक नहीं हैं।

क्यों है यह खोज खास?

अब तक कैंसर वैक्सीन बनाने के लिए दो तरीके इस्तेमाल होते थे। ऐसे प्रोटीन को टारगेट करना जो ज़्यादातर कैंसर में पाया जाता है। हर मरीज के ट्यूमर के हिसाब से वैक्सीन तैयार करना। लेकिन Enteromix ने तीसरा तरीका दिखाया है। यानी शरीर की इम्यून सिस्टम को पूरी तरह जागृत करना। इसका मतलब है कि इस वैक्सीन से हर तरह के कैंसर मरीजों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
10 Sep 2025, 3:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome