स्वास्थ्य

Health Tips: थकान, चक्कर आना, कमजोरी होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण, न करें इन्हें अनदेखा

Health Tips: थकान और कमजोरी का बने रहना बहुत ही ज्यादा आम बात है, लेकिन कई बार इन्हें नजरअंदाज या अनदेखा कई गंभीर बीमारी का संकेत दे सकते हैं, इसलिए जानते हैं क्या हो सकते हैं इसका कारण।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2022, 10:15 AM IST
थकान, चक्कर आना, कमजोरी होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण, न करें इन्हें अनदेखा
causes of feeling fatigue and dizziness

Health Tips: गर्मियों का मौसम आ गया है ऐसे में शरीर में थकान, कमजोरी और चक्कर आने के जैसी कई गंभीर समस्या बनी रहती है। इसके होने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं जैसे कि शरीर में पानी कि कमी हो जाने के कारण, इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाना आदि। यदि इन समस्याओं को व्यक्ति अनदेखा या इग्नोर करता है तो ये सारी चीजें शरीर में दिक्कत बढ़ाने का काम करती हैं। इनके वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या भी बढ़ सकती है।

1.मोशन सिकनेस
मोशन सिकनेस आने का मुख्य कारण हो सकता है कि व्यक्ति कार, हवाई जहाज या नाव जैसे वाहकों में बैठा हो, और उसे चक्कर आने का अहसास होने लग जाता है। मोशन सिकनेस की समस्या अक्सर गर्मियों के मौसम में ज्यादातर रहती है। यदि इसे कम करना चाहते हैं तो बॉडी को रेस्ट देते रहे, पानी का भरपूर सेवन करते रहे।

2.माइग्रेन
माइग्रेन होने पर व्यक्ति के सिर में दर्द बना रहता है, ये दर्द कई बार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसे सहन कर पाना मुश्किल का काम होता है। अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन का अनुमान है कि 20 प्रतिसत से लेकर लगभग
50 प्रतिसत लोग ऐसे हैं जो माइग्रेन होने पर चक्कर आने का अनुभव करते हैं। ऐसे में माइग्रेन आने से पहले तंत्रिका से जुड़े लक्षण, ऐज ये सारी चीजें ऐसी हैं जो माइग्रेन के सिरदर्द के पहले से हो सकते हैं।

3.लो ब्लड प्रेशर
लो ब्लड प्रेशर आजकल बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गई है, ब्लड प्रेशर के कम होने से बॉडी और माइंड में तेजी से बदलाव होने लग जाते हैं, इसके होने के पीछे भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि दवाइयों का ज्यादा मात्रा में सेवन करना, स्ट्रेस या टेंशन से भरा जीवन व्यतीत करना आदि।

4.डिहाइड्रेशन
डिहाइड्रेशन की समस्या आमतौर पर तब ज्यादा होती है जब व्यक्ति को तरल पदार्थ नहीं मिल पाता है, इसके होने पर व्यक्ति को बेहोसी, सरदर्द, गले के सूखने के जैसी अन्य समस्याएं बनी रहती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार पानी का सेवन करते रहे और रोजाना व्यायाम भी जरूर करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: काढ़ा बनाते समय इन 5 बातों का रखें ख्याल, नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

5.आयरन की कमी
कमजोरी, चककर आना थकान के मुख्य कारण ये भी हो सकते हैं कि शरीर में आयरन की कमी हो, इसलिए इसका शरीर में भरपूर मात्रा में होने कि आवश्य्कता होती है। आयरन की कमी की पूर्ती करना चाहते हैं तो डाइट के ऊपर सही तरीके से ध्यान देने कि जरूरत होती है। वहीं डॉक्टर की मदद से आयरन की कमी की पूर्ती की जाती है।

यह भी पढ़ें: कमर दर्द की समस्या को करना चाहते हैं दूर तो डाइट में ऐसे शामिल करें दालचीनी को, जल्द मिलेगी राहत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
1 May 2022, 10:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत