स्वास्थ्य

कोरोना के बाद चीन में CHIKV Virus का कहर, दुनिया भर में 2 लाख से अधिक केस इस साल

CHIKV Virus Outbreak : चीन में फिर एक और वायरस ने आतंक मचा रखा है। लोगों को बुखार के साथ भयंकर दर्द हो रहा है। आइए, CHIKV Virus के बारे में जानते हैं।

2 min read
Jul 20, 2025
CHIKV Virus Outbreak In China | प्रतीकात्मक फोटो, डिजाइन- पत्रिका

CHIKV Virus Outbreak : चीन से फैले कोरना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचाया। हम आज भी उससे लड़ रहे हैं। अब वहां से खबर आ रही है कि एक और वायरस के कारण चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय को आपातकाल अभियान जारी करना पड़ा। चीन के कई जिलों में मच्छर से फैलने वाले इस वायरस (CHIKV Virus) ने हजारों लोगों को चपेट में लिया है। इस वायरस के कारण तेज बुखार आदि हो रहा है।

ये भी पढ़ें

NGS Test For Cancer: क्या है NGS टेस्ट, क्यों कैंसर के इलाज के लिए माना जा रहा “वरदान”

CHIKV Virus Alert : हॉन्गकॉन्ग में अलर्ट जारी

इस वायरस के तेजी से फैलाव के कारण चीन के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि इसको रोकने में मदद मिले। साथ ही पड़ोसी देश हॉन्गकॉन्ग में भी इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मच्छर से फैलने वाला चिकनगुनिया बुखार | Mosquito-borne chikungunya fever

चीन की मीडिया scmp.com की खबर के मुताबिक, दक्षिण चीन के फोशन शहर में चिकनगुनिया बुखार तेजी से फैल रहा है। चीन के शुंडे (Shunde) की लोकल हेल्थ बॉडी ने जानकारी दी कि यहां पर चिकनगुनिया के मामले पाए गए हैं। केवल इस इलाके में शुक्रवार तक चिकनगुनिया के कंफर्म केस की संख्या 1,161 तक पहुंच चुकी है।

चीन के शुंडे, लेशॉन्ग (Lecong), बिजीओ (Beijiao), चेनकून (Chencun), नन्हई (Nanhai) और चानचेंग (Chancheng) में भी इस वायरस के मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

चिकनगुनिया बुखार के दुनिया भर में 2 लाख केस

अगर इस चिकनगुनिया बुखार के दुनिया भर के मामलों की बात करें तो साल 2025 में अबतक 2,20,000 केस दर्ज हो चुके हैं। असल में ये आंकड़े भी चिकनगुनिया बुखार को लेकर सावधान कर रहे हैं।

VIDEO: इस वायरस के बारे में भी जानिए

क्या है CHIKV Virus?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) कहता है, चिकनगुनिया (chikungunya) एक CHIKV वायरस है। ये मच्छर के जरिए फैलता है। इसके कारण शरीर के जोड़ो में दर्द व बुखार की दिक्कत आती है। बुखार और दर्द काफी अधिक होता है। इस कारण कई बार मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है। बारिश के मौसम में इसके फैलने की संभावना अधिक होती है। बता दें, CHIKV वायरस मादा मच्छर के जरिए फैलता है।

ये भी पढ़ें

इन 3 Blood Group वालों के दुश्मन हैं मच्छर! मिनट में चूस लेते हैं खून, डेंगू – मलेरिया का खतरा भी अधिक

Published on:
20 Jul 2025 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर