25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / इन 3 Blood Group वालों के दुश्मन हैं मच्छर! मिनट में चूस लेते हैं खून, डेंगू – मलेरिया का खतरा भी अधिक

इन 3 Blood Group वालों के दुश्मन हैं मच्छर! मिनट में चूस लेते हैं खून, डेंगू – मलेरिया का खतरा भी अधिक

Relation Between Mosquito and Blood Group: मच्छरों को कौन सा ब्लड ग्रुप सबसे ज्यादा पसंद है? इस बात का पता एक स्टडी में चला है। इन 3 ब्लड ग्रुप वालों को मच्छरों से सावधान रहना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 30 Jun 2025, 5:25 PM IST

Relation Between Mosquito and Blood Group, machar kise jyada katte hai, O blood group, why mosquitoes bite people with O blood group, मच्छरों को कौन सा ब्लड ग्रुप सबसे ज्यादा पसंद है,

Mosquito and Blood Group: प्रतीकात्मक फोटो, डिजाइन- पत्रिका

Relation Between Mosquito and Blood Group: अक्सर आपने किसी-किसी को कहते सुना होगा, "यार, मुझे मच्छर सबसे अधिक काटते हैं।" इस बात की पुष्टि रिसर्च में हो चुकी है। इसके पीछे वजह है- ब्लड ग्रुप। दरअसल, कुछ खास ब्लड ग्रुप वालों के पीछे मच्छर दीवानों की तरह मंडराते हैं। ऐसे लोगों को बरसात के दिनों में बचकर रहना जरूरी है। क्योंकि, इन लोगों को मच्छर अधिक काटेंगे (Mosquito Bite) और इस कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी होने की संभावना अधिक हो सकती है। चलिए, जानते हैं कि किस ब्लड ग्रुप वाले को मच्छर अधिक काटते हैं (machar kise jyada katte hai) ?

मच्छरों को कौन सा ब्लड ग्रुप सबसे ज्यादा पसंद है?

साल 2019 में मच्छर के काटने व ब्लड ग्रुप को लेकर एक स्टडी की गई। इस रिसर्च में पाया गया कि खास ब्लड ग्रुप वालों के प्रति मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं। यही वजह है कि उन्हें कहीं पर भी मच्छर अधिक काटते हैं। ऐसे में रिसर्च में बात पता चल गई है तो विश्वास थोड़ा बढ़ जाता है।

O Blood Group- सबसे अधिक ओ ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर काटते हैं

रिसर्च में ये बात पता चली कि ओ ब्लड ग्रुप (O Blood Group) वालों को मच्छर सबसे अधिक काटते हैं। अगर आपका O Blood Group है तो आपको मच्छरों से अधिक सावधान रहने की जरुरत है। क्योंकि, मच्छरों को आपके खून का स्वाद अधिक पसंद आता है।

B Blood Group- बी ब्लड ग्रुप वाले भी मच्छर से रहें सावधान!

ओ ब्लड ग्रुप वालों के बाद नंबर आता है बी ब्लड ग्रुप का। स्टडी के अनुसार, बी ग्रुप वालों को भी मच्छर काटना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को भी मच्छरों से सावधान रहने की जरुरत है।

ये भी पढ़िए- Shefali Jariwala Death Reason: गोरापन, उम्र रोकने की दवा बनी शेफाली के मौत का कारण? डॉक्टर ने बताया

चार्ट में देखिए किस ब्लड ग्रुप वाले को मच्छर अधिक काटते हैं-

इसके पीछे कारण क्या है?

Secretor स्टेटस (यानि आपकी त्वचा से ब्लड ग्रुप से जुड़े संकेत)। मतलब कि लगभग 85% लोग अपनी त्वचा से ऐसा केमिकल छोड़ते हैं जिससे मच्छर उनका ब्लड ग्रुप पहचान लेते हैं। इसी केमिकल्स (गंध) के कारण मच्छर आकर्षित हो जाते हैं।

शराब पीने वाले मच्छरों से रहें सावधान!

ब्लड ग्रुप के अलावा भी कुछ कारण हैं जिसकी वजह से मच्छर अधिक काटते हैं। स्टडी में बताया गया है कि शराब पीने वालों को मच्छर अधिक काटते हैं। शायद, यही कारण है कि शराबी के पास भी मच्छर अधिक देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा अगर आप डार्क रंग के ड्रेस पहनते हैं तो भी मच्छर आप पर अधिक मेहरबान हो सकते हैं। ऐसे लोगों को भी अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।

मच्छर किसी के सगे नहीं

अब आपको ये भी समझ लेना चाहिए कि मच्छर किसी के सगे नहीं होते। मच्छर से हर किसीको बचकर रहना चाहिए। क्योंकि, भले आपका ब्लड ग्रुप ओ, बी या ए ना हो लेकिन, मच्छर आपको भी काट सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।