
Chondrodermatitis Nodularis Hindi: रात के दो बजे आप करवट बदलते हैं और कान में अचानक तेज चुभन उठती है। नींद टूट जाती है। आप कान को छूकर देखते हैं तो ऊपरी किनारे पर एक छोटी, सख्त गांठ महसूस होती है। ऐसी शिकायत लेकर कई लोग त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचते हैं। ज्यादातर मामलों में इसका नाम निकलता है कॉन्ड्रोडर्माटाइटिस नोड्यूलैरिस। आइए इसके बारे में जानते हैं कारण और लक्षणों सहित जरुरी बातें।
ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, यह कान की त्वचा और उसके नीचे मौजूद उपास्थि यानी कार्टिलेज की सूजन है। इसमें कान के बाहरी मुड़े हुए किनारे (हेलिक्स) या उसके अंदर वाले उभार (एंटीहेलिक्स) पर एक छोटी गांठ बन जाती है। इसे विंकलर रोग भी कहा जाता है। ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स के अनुसार यह छूने पर बहुत दर्द कर सकती है, पर अन्यथा हानिरहित है।
डर्मनेट के अनुसार, इसका सटीक कारण अब भी पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन कुछ बातें बार-बार सामने आती हैं;
नहीं, यह त्वचा कैंसर नहीं है और न ही उससे जुड़ी है। पर यहीं एक जरूरी बात समझ लीजिए। कान पर बनी कुछ दूसरी गांठें, जैसे स्क्वैमस सेल या बेसल सेल कार्सिनोमा, देखने में इससे मिलती-जुलती हो सकती हैं। इसलिए खुद अंदाजा लगाने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना सुरक्षित है। अधिकतर मामलों में जांच देखकर ही हो जाती है, और कभी-कभी पक्का करने के लिए बायोप्सी की जरूरत पड़ती है।