स्वास्थ्य

दालचीनी का फायदा जान चौंक जाएंगे आप, ऐसे करें इसका उपयोग

cinnamon : डायबिटीज को कंट्रोल करने के​ लिए आप दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। इसका मसाल आपको रात में दूध में मिलाकर पीने से
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2024, 5:11 PM IST
You will be surprised to know the benefits of cinnamon, it benefits you overnight
You will be surprised to know the benefits of cinnamon, it benefits you overnight

Cinnamon Benefits in Diabetes : डायबिटीज के दौरान कई बार सुबह के समय जब आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो रक्त शर्करा का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसके लिए आपकी आहार और जीवनशैली को भी जिम्मेदार ठहराया जाता है। डायबिटीज में उच्च रक्त शर्करा को हाइपरग्लाइसेमिया कहा जाता है, जिसमें रक्त शर्करा तेजी से बढ़ने लगता है। यह तब होता है जब शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता या इंसुलिन पर सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं कर पाता है।

इस स्थिति में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। आप डॉक्टर की सलाह से दवाएं और आहार लेकर इसे नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपाय भी डायबिटीज में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में प्रभावी होते हैं, जिनमें दालचीनी का सेवन महत्वपूर्ण माना जाता है। दालचीनी का उपयोग करने से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।

क्या है दालचीनी के फायदे What are the benefits of cinnamon

दालचीनी (cinnamon) केवल शुगर के लिए ही नहीं, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी लाभकारी होती है। इसका नियमित सेवन

  • वजन कम करने में मदद करता है।
  • इसे मोटापे को नियंत्रित करने के लिए एक प्रभावी उपाय माना जाता है।
  • उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी दालचीनी का सेवन किया जा सकता है।

इसके लिए, सुबह के समय एक गिलास पानी में दालचीनी डालकर रातभर छोड़ दें। सुबह इस मिश्रण को पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और वजन घटाने में सहायता मिलेगी।

शुगर लेवल लेवल कम करने के लिए दालचीनी उपयोग Use of cinnamon to lower the sugar level

घर-घर में दालचीनी (cinnamon) का उपयोग किया जाता है। दालचीनी का सेवन करने से रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। इसके लिए, आप रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इस दूध का सेवन करने से आपका रक्त शर्करा स्तर काफी हद तक संतुलित रहेगा। आप दालचीनी को अपनी आहार में अन्य तरीकों से भी शामिल कर सकते हैं।

क्या कहती है नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन रिपोर्ट

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि दालचीनी का सेवन अनियंत्रित शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। यह विशेष रूप से डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभकारी है। अध्ययन में देखा गया है कि दालचीनी का फास्टिंग शुगर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 3 महीने तक 1 ग्राम दालचीनी का सेवन करने वाले कुछ मरीजों में फास्टिंग ब्लड शुगर स्तर में 17 प्रतिशत तक की कमी पाई गई।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
3 Oct 2024, 5:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस