स्वास्थ्य

अचानक वजन बढ़ने के हो सकते हैं ये कारण

Reasons of water weight: क्या आपका वजन अचानक से बढ़ने लगा है? क्या पैरों, टांगों और एड़ियों में तेज दर्द होने लगा है? साथ ही क्या अचानक से चेहरे, हाथ, पैर और पेट पर सूजन आ जाती है? अगर ऐसा है, तो ये सभी लक्षण वॉटर रिटेंशन के हो सकते हैं।

2 min read
can water increase weight
पानी से वजन बढ़ने के क्या कारण होते हैं

नई दिल्ली। कई लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं। वजन बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खाने की गलत आदतें और एक्सरसाइज ना करने जैसे कई कारणों की वजह से वजन बढ़ जाता है। इन चीजों की वजह से वजन बढ़ने में समय लगता है लेकिन कुछ कारणों की वजह से एक दिन में या कुछ दिनों में ही वजन बढ़ जाता है। अचानक और बहुत जल्दी बढ़ने वाला वजन वॉटर वेट होता है जो शरीर में वॉटर रिटेंशन की वजह से होता है। वॉटर रिटेंशन का मतलब शरीर में असामान्य रूप से पानी और नमक की मात्रा का बढ़ना है। वॉटर रिटेंशन की वजह से पानी शरीर के टिश्यू में इकट्ठा हो जाता है और फिर कई प्रकार की परेशानियों का कारण बनता है। शरीर में और भी कई कारणों की वजह से वॉटर वेट बढ़ जाता है। इस तरह से वजन बढ़ने के पीछे की वजह आपको जरूर पता होनी चाहिए। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में ...

वॉटर वेट बढ़ने के कारण

ज्यादा मात्रा में सोडियम का सेवन: नमक में सोडियम पाया पाया जाता है, जिस कारण नमक के सीमित सेवन से हमारे शरीर में पानी की उचित मात्रा बनी रहती है। वहीं, इसका अधिक सेवन शरीर में पानी की अधिकता और वॉटर रिटेंशन का कारण भी बन सकता है।

दवाइयों की वजह से: कुछ दवाइयों के सेवन से शरीर में फ़्लूड निकलने की बजाय शरीर में ही अटका रह जाता है। विशेष रूप से इसमें हाई ब्लड प्रेशर, ऐंटी-इन्फ़्लैमेटरी और डायबिटीज़ की कुछ दवाइयां शामिल हैं, जो फ़्लूड को अवरुद्ध करती हैं। ऐसी दवाइयां लेते समय अपने हेल्थ एक्स्पर्ट से जान लें कि कहीं आपकी दवाइयां वॉटर वेट गेन की वजह तो नहीं बन रही हैं।

चीनी का सेवन: अगर आप मीठी चीजें खाने के शौकीन हैं तो एक वजह यह भी हो सकती है वॉटर वेट गेन की, क्योंकि जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन आपके ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा देता है। ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से इंसुलिन का लेवल भी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से शरीर में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होना: वॉटर वेट गेन का एक अन्य कारण प्रोपर ब्लड सर्कुलेशन न होना भी हो सकता है। हमारे पैर की नसों के वॉल्व, हृदय की ओर होनेवाले ब्लड सर्कुलेशन में मदद करते हैं, लेकिन जब ब्लड सर्कुलेशन ख़राब होता है तो शरीर के निचले हिस्से में ब्लड ठीक तरह से प्रवाहित ही नहीं हो पाता है, जिससे शरीर में फ़्लूड का रिटेंशन होने लगता है।

हॉर्मोनल असंतुलन: एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन शरीर के तरल पदार्थ को नियंत्रित करते हैं। जब इन हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है तो शरीर के टिशू में अधिक पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण भी शरीर में पानी अधिक मात्रा में इकट्ठा हो जाता है।

Updated on:
26 Jul 2021 01:24 pm
Published on:
26 Jul 2021 01:12 pm