स्वास्थ्य

Benefits of Liquorice: खुद को स्वस्थ रखने के लिए करें मुलेठी का सेवन

Benefits of Liquorice: मुलेठी का इस्तेमाल सदियों से होता चला आ रहा है। मुलेठी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड के गुणों से भरपूर होती है। मुलेठी कान और नाक के रोग में भी लाभकारी है। इस जड़ी बूटी का स्वाद चीनी की तुलना में ज्यादा मीठा होता है।

2 min read
Benefits of Liquorice: खुद को स्वस्थ रखने के लिए करें मुलेठी का सेवन
Consume liquorice to keep yourself healthy

नई दिल्ली। Benefits of Liquorice: मुलेठी के सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को बहुत सारे लाभ मिलते हैं। मुलेठी का इस्तेमाल सदियों से होता चला आ रहा है। यह बीमारियों से बचाने में आपकी मदद करते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है। मुलेठी में कैल्शियम, ग्लीसिर्रहिजिक एसिड, एंटी ऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और प्रोटीन के तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। यह दांतों, मसूड़ों और गले के लिए बहुत फायदेमंद है। मुलेठी के प्रयोग से खून साफ होता है, बाल बढ़ते हैं और बुद्धि तेज होती है। मुलेठी का इस्तेमाल घाव के उपचार, दमा, आंखें, मुंह, और गले के रोगों के उपचार के लिए सदियों से किया जा रहा है। आइए जानते हैं मुलेठी के फायदे के बारे में।

मुलेठी के फायदे

माइग्रेन दर्द के लिए फायदेमंद :

माइग्रेन के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको मुलेठी का उपयोग करना चाहिए। मुलेठी चूर्ण या मुलेठी पाउडर में शहद मिलाकर इसे नेजल ड्राप की तरह नाक में डालें। इससे माइग्रेन के दर्द से आराम मिलता है।

अर्थराइटिस के लिए फायदेमंद :

अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो ऐसे में आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल मुलेठी में एंटी ऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक के गुण पाए जाते हैं जो अर्थराइटिस, दर्द सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अर्थराइटिस के मरीजों को मुलेठी की चाय का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है।

कान और नाक की बीमारियों के लिए फायदेमंद :

मुलेठी कान और नाक के रोग में भी लाभकारी है। मुलेठी और मुनक्का से पकाए हुए दूध को कान में डालने से कान की बीमारियों में लाभ होता है। 3-3 ग्राम मुलेठी और शुंडी में छह छोटी इलायची, 25 ग्राम मिश्री मिलाकर, काढ़ा बनाकर 1-2 बूंद नाक में डालने से नाक के रोगों में आराम मिलता है।

पाचन के लिए फायदेमंद :

मुलेठी का जड़ कब्ज, अम्लता, सीने में जलन, पेट के अल्सर, पेट के अस्तर की सूजन जैसी पाचन समस्याओं के इलाज में सहायक है। इसका हल्का रेचक प्रभाव मल त्याग को विनियमित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके सूजन को कम करने और और जीवाणुरोधी गुण भी पेट में सूजन को कम करने और संक्रमण से पेट की अंदरूनी परत को बचाने में मदद करते हैं।

पीरियड्स के लिए फायदेमंद :

अनियमित पीरियड्स की समस्या या पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मासिक धर्म के दौरान होने वाले अधिक रक्तस्त्राव में आप 2 चम्मच मुलेठी का चूर्ण, 4 ग्राम मिश्री पानी में मिला लें। इसका सेवन करने से आपके पीरियड्स में होने वाले दर्द और अधिक रक्तत्राव से राहत मिलेगी।

Updated on:
26 Nov 2021 04:30 pm
Published on:
26 Nov 2021 04:29 pm