स्वास्थ्य

Mood Control : बार-बार बदलते मूड को इस तरह करें कंट्रोल, सेहत के लिए भी फायदेमंद

Mood control : बार-बार बदलते मूड से व्यक्ति अपने आपको भी परेशान महसूस करता है। इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए हम कुछ उपाय कर सकते हैं। जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। इससे आपकी सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

2 min read
Aug 18, 2021
Mood Control

व्यक्ति का मूड कभी अच्छा, कभी बेकार, कभी खुशनुमा रहता है। तो कभी चिड़चिड़ा रहता है। कुछ लोगों का मूड तो पल-पल बदलता रहता है। ऐसे में उनको खुद इस समस्या के कारण परेशानी महसूस होती है और लोग भी उनके इस बदलते मिजाज के कारण परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं। तो अब यह घरेलू उपाय कीजिए।

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ पल के लिए खुश होते हैं और कुछ ही पल में हमें अचानक गुस्सा, अचानक चिड़चिड़ापन और अचानक उदासी आ जाती है। इसे ही मूड स्विंग कहा जाता है। यह समस्या कई लोगों में देखी जा सकती है। जो महिलाओं में पीरियड, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज आदि के दौरान होती है। अगर आप इसमें सुधार नहीं करते हैं। तो यह हमारे संबंधों को भी बिगड़ती है। इसका असर हमारे काम काज, दफ्तर, परफॉर्मेंस सभी को प्रभावित करते हैं। इसे दूर करने के लिए आप यह उपाय करें।

बेहतर डाइट लें-

आपको अपनी डाइट में सभी न्यूट्रिएंट्स शामिल करना चाहिए। जंक फूड का सेवन कम करना चाहिए। अधिक नमकीन और अधिक मीठा मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

एक्सरसाइज करें -

हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए रोजाना योग, मेडिटेशन, एक्सरसाइज आदि करते रहना चाहिए। इससे हमारे हार्मोन संतुलित रहते हैं और हमारा मूड भी बेहतर रहता है।

भरपूर नींद लें -

हमें रोजाना 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। इसके लिए रात को जल्दी सोएं और सुबह समय पर उठे। रात को आप लाइट ऑन करके नहीं सोए। क्योंकि इससे आपकी नींद प्रभावित होती है। आपकी नींद पूरी होगी तो आपका मूड भी काफी बेहतर रहेगा।

पर्याप्त पानी पीएं-

आपको रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। क्योंकि आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा तो आप किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करेंगे।

सकारात्मक सोच रखें-

आपको हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए नेगेटिविटी से बचना चाहिए और सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। सकारात्मक सोच रहने से आप खुद भी खुश रहेंगे और आप के रिलेशन भी बेहतर रहेंगे।

Published on:
18 Aug 2021 11:09 am
Also Read
View All