30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blackheads : चेहरे पर नजर आ रहे ब्लैकहेड्स दूर करने के लिए अपनाएं यह तरीके

Black heads : चेहरे पर नजर आ रहे ब्लैकहेडस को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा भी दमकने लगेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Aug 2021, 7:48 PM IST

Blackheads

Blackheads

चेहरे पर ब्लैक हेड्स हो जाने के कारण आपकी खूबसूरती प्रभावित होती है। इन्हें दूर करने के लिए अगर आप कई प्रकार के प्रोडक्ट अपना चुके हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। तो अब यह घरेलू उपाय अपनाकर चेहरे के ब्लैकहेड्स दूर कर सकते हैं।

दरअसल, ब्लैक हेड्स हटाने के टूल से हमें ब्लैक हेड्स हटाने में काफी दर्द सहन करना पड़ता है। इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय से इन्हें हटा सकती हैं। इसके लिए आपको कोई खास मेहनत भी नहीं करनी है।

चीनी और शहद का इस्तेमाल करें-

चेहरे के ब्लैक हेड्स हटाने आप एक चम्मच शहद में दो चम्मच शक्कर मिला ले और जहां ब्लैकहेडस है। वहां पर इस मिश्रण को हल्के हल्के मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने के बाद आप करीब 15 मिनट तक यह पेस्ट चेहरे पर लगा रहने दें। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इस उपाय को आप सप्ताह में दो से तीन बार उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - नंगे पैर घास पर चलने से सेहत को होते हैं यह गजब के फायदे.

बेकिंग सोडा-टी ट्री ऑयल

आप अपने चेहरे पर नजर आ रहे ब्लैक हेड्स को हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें तीन चार बूंद टी ट्री ऑयल और कुछ बूंद पानी मिलाएं। इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसे हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें। सप्ताह में दो-तीन बार ऐसा करने से ब्लैकेड्स दूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - गैस और एसिडिटी से परेशान हो गए हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय.

अंडे और नींबू के रस का इस्तेमाल करें -

चेहरे से ब्लैक हेड्स हटाने के लिए आप अंडे की सफेदी एक बाउल में डालें और अच्छी तरह से फेट ले। फिर एक चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं और इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इस मास्क को दो-तीन बार लगा सकते हैं और जब यह अच्छे से सूख जाए। तो सादे पानी से धो लें। इससे ब्लैक हेड्स दूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड कंट्रोल करने इन चीजों से बनाएं दूरी, करें यह उपाय.

ओट्स और ग्रीन टी का उपयोग करें-

आप अपने चेहरे से ब्लैक हेड्स हटाने के लिए दो चम्मच ओट्स पाउडर में जरूरत अनुसार ब्लैक टी डालें और इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाएं और फिर इसे सादे पानी से धो लें।

इस प्रकार उक्त उपाय में से आप जो भी बेहतर समझे वह कर सकते हैं। इसका उपयोग करने से आपके चेहरे पर नजर आ रहे ब्लैकहेड्स दूर हो जाएंगे और आपकी त्वचा भी दमकने लगेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल