स्वास्थ्य

तांबे के बर्तन में पानी पीने से पहले जान लें इसके नुकसान, सबके लिए नहीं होता फायदेमंद

यूं तो कॉपर आपके शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है और शरीर में इसकी मौजूदगी कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकती है। परंतु आपको बता दें कि सीमित मात्रा से अधिक तांबे के बर्तन में पानी पीना हानिकारक भी हो सकता है।
3 min read
• •
Updated: 7 Mar 2022, 6:37 PM IST
copper vessel water benefits, copper vessel water side effects, health benefits of copper water, disadvantages of copper water, health tips in hindi, तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान,
तांबे के बर्तन में पानी पीने से पहले जान लें इसके नुकसान, सबके लिए नहीं होता फायदेमंद

पुराने वक्त से ही धातुओं के बर्तनों में खाना-पीना काफी सेहतमंद माना गया है। इन्हीं धातुओं में से एक तांबा आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। अपने देखा होगा कि प्राचीन समय से ही लोग तांबे के बर्तनों में पानी पीते आए हैं। यह एक शुद्ध धातु है जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है। ढेरों स्वास्थ्य लाभ होने के बाद भी लोग इसके कुछ नुकसानों से वाकिफ नहीं हैं। तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तनों में पानी पीने के फायदे और नुकसानों के बारे में...

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

1. तांबे में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण इसमें रखा पानी पीने से शरीर में सूजन, दर्द या ऐंठन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। वहीं तांबे का पानी ऑर्थराइटिस जैसी समस्या से निपटने में भी कारगर साबित हो सकता है।

2. पेट अथवा पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। ऐसे में जिन लोगों को गैस, कब्ज, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन लोगों को रोजाना तांबे का पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अगर आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन नियंत्रण में भी मदद मिल सकती है।

3. त्वचा रोगों से लड़ने में भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे देखे जा सकते हैं। आजकल वैसे भी अस्त-व्यस्त जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण लोगों को कील-मुंहासे और अन्य त्वचा समस्याएं होने लगी हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने लिए आप तांबे के बर्तन में पानी पी सकते हैं। इससे त्वचा पर चमक भी आती है।

4. हृदय स्वास्थ्य के लिए भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना काफी लाभकरी हो सकता है। क्योंकि रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पीने से रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि ये दोनों ही कारक आपके दिल के रोगों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नुकसान

1. यूं तो कॉपर आपके शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है और शरीर में इसकी मौजूदगी कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकती है। परंतु आपको बता दें कि सीमित मात्रा से अधिक तांबे के बर्तन में पानी पीना हानिकारक भी हो सकता है। क्योंकि शरीर में तांबे की ज्यादा मात्रा होने से यह पेट में गैस और आंतों में घाव की समस्या पैदा कर सकता है।

2. बॉडी में कॉपर की अधिकता आपके लिवर को भी क्षति पहुँच सकती है।

3. तांबे के बर्तन में पानी तो पिया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसके फायदे उठाने के चक्कर में हर चीज इसमें पीते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। आपको बता दें कि तांबे के बर्तन में नींबू पानी पीने से विषाक्तता पैदा होती है जिससे उल्टी, गैस या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
7 Mar 2022, 6:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक