स्वास्थ्य

Coriander water : हर दिन सुबह खाली पेट पीएं धनिया का पानी, सेहत को होंगे गजब के फायदे

Coriander water : धनिया के पानी का सुबह-सुबह सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं धनिया के पानी पीने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।

2 min read
Aug 11, 2021
धनिया

भोजन का जायका बढ़ाने के लिए धनिया की पत्ती और धनिया के पाउडर का उपयोग तो हर घर में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनिया का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। धनिया पानी का रोजाना सेवन करने से आपको गजब के फायदे होंगे।

धनिया का पानी तैयार करने के लिए आप एक चम्मच खड़ा धनिया ले और इसे एक कप पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा सोते वक्त करें और सुबह उठकर इस पानी को छान लें। इस पानी का सेवन खाली पेट करने से आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। अब आप धनिया के बीज को सुखाकर वापस इसका पाउडर बनाकर सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इम्यूनिटी स्ट्रांग-

धनिया का पानी पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। क्योंकि धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो फ्री रेडिकल्स को कम करने में मददगार होते हैं। इस वजह से बीमार पड़ने का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

पाचन तंत्र होता मजबूत-

धनिया के पानी का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाती है।

बॉडी को करेगा डिटॉक्स-

धनिया के पानी का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकाल देता है। इसलिए धनिया के पानी का रोजाना सेवन करना चाहिए।

बालों के लिए फायदेमंद-

जिन महिलाओं के बाल अधिक झड़ते हैं, टूटते या कम हो रहे हैं। उन्हें भी धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन के, सी ओर ए होता है। इससे बाल मजबूत और शाइनी होंगे।

Published on:
11 Aug 2021 04:44 pm
Also Read
View All