30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pear benefits : नाशपाती में होते हैं पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन, सेहत के लिए इस तरह फायदेमंद

Pear benefits : नाशपाती का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Aug 2021, 7:54 PM IST

नाशपाती

नाशपाती

नाशपाती में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल आदि तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है। बीमारियों के दौरान भी डॉक्टर नाशपाती का सेवन करने की सलाह देते हैं। तो आइए जानते हैं नाशपाती का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

यह भी पढ़ें - चने का बेसन होता है पोषक तत्वों से भरपूर, जाने इसके फायदे।

कोलेस्ट्रोल कंट्रोल -

नाशपाती का सेवन करने से शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है। इससे ब्लड सरकुलेशन बेहतर रहता है और हार्ट को स्वस्थ रखने तथा हार्ट से संबंधित बीमारियों से बचाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें - तुलसी का काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद, इस तरह करें तैयार।

ग्लूकोज कंट्रोल-

नाशपाती में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज कंट्रोल करने वाले तत्व होते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इस फल का सेवन आसानी से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन।

सर्दी जुकाम से राहत-

नाशपाती सर्दी जुकाम मौसमी बुखार आदि के दौरान भी खाई जा सकती है। इसका सेवन करने से बीमारियां भी दूर रहती है।

यह भी पढ़ें - यह बीमारियां हैं तो नहीं करें अमरूद का सेवन।

इम्युनिटी स्ट्रांग-

नाशपाती का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है। कब्ज, एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है।

खून की पूर्ति-

नाशपाती का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है। क्योंकि इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में रहता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है।

वजन कंट्रोल-

जिन लोगों का वजन बढ़ रहा है। वे भी अपनी डाइट में नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। जिन्हें लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे लोग भी नाशपाती का सेवन करें। इससे वजन भी कम होगा और शरीर को पोषक तत्व भी मिलेंगे।

हड्डियों को करेगा मजबूत-

नाशपाती में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसलिए इसका सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल