स्वास्थ्य

CORONA UPDATE : इन चार राज्यों में क्यों सबसे ज्यादा बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

दिसंबर में वुहान से कोरोना शुरू होकर 116 देशों में 56 लाख लोगों में फैल गया। वहीं देश में संक्रमितों की संख्या 1.45 लाख हो गई है। 24 घंटों में देश भर से 6,535 नए कोरोनावायरस के नए मामले और मौतों की संख्या 4,167 पहुंच गई। यह लगातार चौथा दिन रहा, जब देश में 6,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए। देश में अब तक मिले कुल संक्रमितों का 68 प्रतिशत सिर्फ चार राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली से हैं।

less than 1 minute read
May 26, 2020

महाराष्ट्र :
देश की वित्तीय राजधानी कहे जाने वाला राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। 50 हजार से अधिक मरीजों वाला इकलौता राज्य है। इस समय 52,6670 संक्रमित हैं। राज्य के के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हम दो माह से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम कोरोना के प्रसार को जल्द ही रोक देंगे।

तमिलनाडु :
कोरोनावायरस की संख्या 17,000 के पार पहुंच गई। एक दिन पहले राज्य में सबसे अधिक 805 कोरोना मरीज पाए गए। चेन्नई में सबसे अधिक 549 नए मामलों के साथ कुल 11,131 मरीज हो गए। इसमें 93 संक्रमित जिनमें 87 महाराष्ट्र, दो केरल, तीन गुजरात और एक आंध्र प्रदेश से आया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये सभी सड़क मार्ग से आए। टेस्ट किया गया तो ये सभी पॉजिटिव पाए गए।

गुजरात :
यहां अब तक कुल 14,460 संक्रमित मिले हैं। अहमदाबाद में 310 संक्रमित मिले हैं। यहां रोजाना 20 से अधिक मौतें हो रही थीं लेकिन एक दिन पहले यह आंकड़ा 30 को पार कर गया। इस तरह अब तक गुजरात में कोरोना से 888 मौतें हो चुकी हैं। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा राज्य बन गया है। सिर्फ अहमदाबाद शहर में 722 संक्रमितों की मौत हुई।

दिल्ली :
दिल्ली में एक दिन पहले 600 से अधिक कोरोना से संक्रमित मिले। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14,053 पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अधिकांश संक्रमित हल्के लक्षण वाले हैं। निजी अस्पतालों में 20 प्रतिशत संक्रमितों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
26 May 2020 08:37 pm
Also Read
View All