स्वास्थ्य

डायबिटीज से जुड़े कुछ बातों का गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं डायबिटीज से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जिस का ख्याल गर्भवती महिलाओं को अवश्य रखना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2022, 12:37 PM IST
diabetes related tips for expecting mothers
डायबिटीज से जुड़े कुछ बातों का गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल

डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। अब यह समस्या ऐसा नहीं है कि बुजुर्ग लोगों को ही होती है । बल्कि डायबिटीज अब किसी भी उम्र के व्यक्ति में देखने को मिल जाती है । आज के इस आर्टिकल में हम आपको विशेषकर बताने जा रहे हैं डायबिटीज के उन समस्याओं के बारे में जो गर्भवती महिलाओं को हो सकती है । गर्भवती महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण आने पर उनके बच्चों में भी डायबिटीज के लक्षण आने का खतरा बढ़ जाता है । ऐसे में उन्हें अपना खास खयाल और एहतियात बरतने की जरूरत है।

इन चीज़ों को करें डाइट में शामिल
सब्जियां, फल, बैरी और साबुत अनाज साथ-साथ असंतृप्त फैट का सेवन करना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये पोषक तत्व और सुपरफूड आपके शरीर में सूजन को कम करते हैं। इसलिए गर्भकालीन मधुमेह के खतरे को भी कम करते हैं। सिर्फ गर्भावस्था से पहले ही नहीं, बल्कि अपनी जीवन शैली में हमें स्वस्थ आहार को शामिल करना चाहिए।


टाइप-2 डायबिटीज की शुरुआती अवस्था में दवाइयों से पीडि़त के ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। पीडि़त यदि यदि खानपान व व्यायाम और चिकित्सक के परामर्श की अनदेखी करता है तो उसे आगे जाकर इंसुलिन लेना पड़ सकता है। इसलिए डायबिटीज होने पर संतुलिन भोजन, व्यायाम एवं समय पर दवा लेना आवश्यक है।

गर्भवती महिलाओं में टाइप टू डायबिटीज के लक्षण कुछ इस प्रकार सामने दिखते हैं अचानक से वजन का अत्यधिक बढ़ जाना या फिर वजन का अत्यधिक घट जाना पैरों में सूजन हाथों में खुजलाहट इस प्रकार की अनेक समस्या आपके सामने आ सकती है ऐसे मैं आपको एक बार डॉक्टर के पास जाकर डायबिटीज का चेकअप अवश्य करवाना चाहिए।

कद्दू को जरुर करें डाइट में शामिल
कद्दू यानी की लौकी यह डायबिटीज के लिए रामबाण साबित होता है। डायबिटीज में आपको सबसे ज्यादा कद्दू का प्रयोग करना चाहिए। आप इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं। साथ ही साथ आप कद्दू के सब्जियां और खीर भी बना कर खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
7 Feb 2022, 12:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स