नई दिल्ली। गिलोय के फायदे तो अनेक हैं। ये तो आप लोग जानते ही होंगे । परंतु इस अनेक फायदे में से एक है आंखो की सेहत और इसके देखभाल से जुड़ा फ़ायदा । आज हम आपको गिलोय के गुण का भरमार आंखो की हेल्थ के टिप्स बताने वाले हैं। गिलोय में कई प्रकार के स्वस्थ वर्धक गुण पाए जाते हैं । गिलोय के पत्ते स्वाद में कसैले, कड़वे और तीखे होते हैं। गिलोय का उपयोग कर वात-पित्त और कफ को ठीक किया जा सकता है। यह पचने में आसान होती है, भूख बढ़ाती है, साथ ही आंखों के लिए भी लाभकारी होती है। आप गिलोय के इस्तेमाल से प्यास, जलन, डायबिटीज, कुष्ठ और पीलिया रोग में लाभ ले सकते हैं।