स्वास्थ्य

Reduce belly fat : बिस्तर पर लेटे-लेटे करें यह एक्सरसाइज, घट जाएगी पेट की चर्बी

Reduce belly fat : पेट की चर्बी कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। लेकिन अगर आपके पास समय का अभाव है। तो भी आप बिस्तर पर लेटे-लेटे इन एक्सरसाइज से पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।
2 min read
• •
Jul 27, 2021
Reduce belly fat
Reduce belly fat

पेट की चर्बी हर व्यक्ति कम करना चाहता है। लेकिन समय के अभाव के कारण यह मुमकिन नहीं होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं। तो आप घर पर लेटे लेटे ही यह एक्सरसाइज करें। इनसे आपका पेट कम होने लगेगा और आप अपने आप को स्वस्थ और तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

वाइड लेग सिट अप्स करें -

आप अपने बिस्तर पर लेटे लेटे ही यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसमें पैर चौड़ा करके लेट जाएं। अपना दाया हाथ सिर के पीछे रख लें और इसके बाद पैरों की तरफ उठे और बाएं हाथ से दाया पैर छुए। फिर वापस लेट जाएं और फिर बाया हाथ सिर के पीछे रखकर दाएं हाथ से बाया पैर छुए। इस तरह इस एक्सरसाइज को आप 8 से 10 बार करें और इस एक्सरसाइज को अपनी क्षमता अनुसार बढ़ाते जाएं। इससे आपका पेट का फेट कम होगा।

लेग रेज करें-

पेट की चर्बी कम करने के लिए आप एक और आसान एक्सरसाइज कर सकती हैं। इसके लिए आप बेड पर लेट जाएं और हाथों को कमर के सहारे रखें। इसके बाद दोनों पैरों को मिलाएं और ऊपर छत की तरफ 90 डिग्री पर ले जाएं। इस तरह इसके 15 से 20 रेप्स के तीन सेट करें और इसे धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं। एक्सरसाइज की क्षमता को बढ़ाने के लिए आप एक लेवल पर दोनों पैर को होल्ड करने की कोशिश करें।

फुल बॉडी क्रंच करें -

अपना वजन कम करने और पेट का फेट कम करने के लिए फुल बॉडी क्रंच कर सकते हैं। इसके लिए बेड पर कमर के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को सिर के ऊपर की तरफ सीधा कर लें। फिर कमर से हाथों को उठाते हुए अपने पैरों को छूने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज को भी 8 से 10 बार करें और धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं।

सिंगल लेग पल्स करें -

पेट की चर्बी और कम करने के लिए आप सिंगल लेग पल्स कर सकते हैं। इसे बिस्तर पर लेटे हुए दोनों हाथों को कमर के पीछे बिस्तर पर टिका लें। इसके बाद दायां घुटना मोड़ते हुए दाई एड़ी को अपनी तरफ बिस्तर पर टिका ले। अब बाएं पैर को सीधा करते हुए ऊपर नीचे उठाएं। उसके बाद दूसरे पैर से भी ऐसा ही करें । इस एक्सरसाइ के 15 से 20 रेप्स करें।

क्रिस क्रॉस करें -

शरीर की चर्बी कम करने के लिए आप लेटे-लेटे इस एक्सरसाइज को अच्छे से कर सकते हैं। आप बिस्तर पर कमर के बल लेटे हुए दोनों हाथों को कूल्हों के नीचे रख लें और अपने दोनों पैरों को बिस्तर से थोड़ा ऊपर उठा कर रखें। इसके बाद एक बार दाया पैर और एक बार बाएं पैर को ऊपर लाएं और फिर दोनों पैरों को दूर करते हुए वापस बाएं पैर को दाएं पैर के ऊपर ले जाए। फिर चाहे जितनी देर कर सकें, इस एक्सरसाइज को करें।

इस प्रकार उक्त एक्सरसाइज करने से आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन इससे आपके शरीर के साथ पेट का फेट भी बर्न होगा। आप स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
27 Jul 2021 12:50 pm
Published on:
27 Jul 2021 12:50 pm
Also Read
View All
Yoga Therapy: तनाव से लेकर शरीर की कई परेशानियों में मददगार हो सकता है योग, योगा इंस्टिट्यूट से जानें योगा थेरेपी क्या है

आंखों का रंग, बालों में सफेद लट और सुनने की क्षमता में कमी, IJDVL से समझें क्या होता है Waardenburg Syndrome

Vaccines: वैक्सीन क्या है और शरीर को बीमारियों से कैसे बचाती है? WHO से जानें वैक्सीन से जुड़ी जरूरी बातें

Radiation Burns: कैंसर के इलाज के दौरान त्वचा पर लालपन और पपड़ी क्यों जमती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें रेडिएशन बर्न की वजह

Ulnar Nerve Entrapment: सोते समय या कोहनी मोड़ने पर हाथ सुन्न हो जाता है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन ने बताया हो सकता है अल्नर नर्व एंट्रैपमेंट