
Detox drinks
गर्मी की अपेक्षा बारिश के मौसम में बॉडी को डिटॉक्स करना मुश्किल होता है। क्योंकि इस मौसम में नमी अधिक होने के कारण पसीना नहीं निकल पाता है। ऐसे में आप कुछ डिटॉक्स ड्रिंक के माध्यम से अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं। जिससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे और आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे।
दरअसल, बारिश के मौसम में त्वचा और बालों से संबंधित समस्या बढ़ जाती है। इसलिए आप अपनी सेहत के लिए फल और सब्जियों से तैयार होने वाले इन डिटॉक्स ड्रिंक का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन स्वस्थ होगी और बाल भी मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें - चैन की नींद सोना है तो इन बातों का रखें विशेष ख्याल।
सेब फल से तैयार करें डिटॉक्स ड्रिंक-
बारिश के मौसम में बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप सेब फल के गोल पतले टुकड़े काटे और थोड़ी दालचीनी पाउडर और थोड़ा अजवाइन ले। अब पानी की बोतल में इन्हें डालें और करीब 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस ड्रिंक को सुबह सुबह पीने से बहुत फायदा होगा।
पुदीने और सेब का ड्रिंक-
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप हरे सेब के कुछ टुकड़े एक बर्तन में डालें और उसे पानी से भर दे। इसमें पुदीने की भी कुछ पत्तियां डालकर रखें।इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और 1 घंटे के लिए रहने दे। फिर इसको आप पी सकते हैं। इस ड्रिंक का सेवन करने से आपकी स्किन और बाल दोनों अच्छे रहेंगे।
नींबू और काले अंगूर-
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप नींबू और काले अंगूर का ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। क्योंकि नींबू में विटामिन सी होता है और यह ड्रिंक बालों को गिरने से रोकता है। चेहरे को चमकदार बनाता है। इसके लिए आप 1 लीटर पानी में 10 से 15 अंगूर और एक नींबू का रस डालें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर उसे आप पी सकते हैं।
Updated on:
26 Jul 2021, 3:14 PM IST
Published on:
26 Jul 2021, 3:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.