स्वास्थ्य

Acidity :- एसिडिटी से राहत चाहिए तो तुरंत करें यह उपाय

Acidity :- अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं। तो तुरंत यह घरेलू उपाय कीजिए। इनसे आपको एसिडिटी से राहत मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2021, 5:14 PM IST
Acidity
Acidity

एसिडिटी को कंट्रोल नहीं करने से कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। Acidity के कारण पेट फूलना, खट्टी डकार, सीने में जलन आदि समस्या होती है। इस समस्या से निजात नहीं पाने से आगे चलकर अल्सर, कोलाइटिस, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए एसिडिटी को तुरंत कंट्रोल करना ही अच्छा है।

मेथी का सेवन करें -

अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं। तो आपको मेथी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी भिगो दें और सुबह खाली पेट मेथी का पानी पी लें। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

एलोवेरा व गिलोय का जूस पीएं -

एलोवेरा और गिलोय पाचन तंत्र को मजबूत रखने में बहुत मददगार साबित होते हैं। इसलिए आपको एसिडिटी की समस्या है। तो एलोवेरा और गिलोय का जूस सुबह खाली पेट पीए। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

ठंडे दूध का सेवन करें -

एसिडिटी से राहत पाने के लिए सबसे आसान उपाय ठंडा दूध है। आप एसिडिटी होने पर तुरंत एक गिलास ठंडा और फिका दूध पी लें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

गुड़ का सेवन करें -

पेट में गर्मी और एसिडिटी होने पर आप गुड़ का सेवन करें। थोड़ा सा गुड़ खाने पर ही आपको तुरंत आराम महसूस होने लगेगा। गुड़ खाने के बाद आप एक गिलास पानी जरूर पी ले।

जीरा और अजवाइन खाएं -

जीरा और अजवाइन एसिडिटी के लिए रामबाण उपाय है। इसके लिए आप एक चम्मच जीरा और समान मात्रा में अजवाइन लेकर तवे पर सेक लें। जब यह ठंडे या हल्के गरम रहे। तब इसमें से थोड़ी मात्रा लेकर शक्कर के साथ खाएं। आपको तुरंत एसिडिटी से आराम नजर आएगा।

आंवले का सेवन करें -

एसिडिटी में आंवला बहुत फायदेमंद होता है। आप काला नमक लगाकर आंवले का सेवन करें। इससे एसिडिटी से तुरंत राहत मिलेगी। आप आंवला कैंडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत