स्वास्थ्य

Heart Health : ऐसे समझें ब्रेन स्ट्रोक की चेतावनी

ब्रेन स्ट्रोक एक ऐसी बीमारी है जो नवजात से लेकर हर उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। दुनियाभर में प्रत्येक छह सेकंड में एक व्यक्ति की मौत स्ट्रोक से होती है।

less than 1 minute read
Oct 06, 2019

स्ट्रोक के 10 प्रतिशत मरीज ही पूरी तरह ठीक हो पाते हैं। 25 प्रतिशत मरीजों में मामूली कमजोरी रहती है व 40 प्रतिशत रोगी अत्यधिक कमजोरी महसूस करते हैं।

क्यों होता है ब्रेन स्ट्रोक

मस्तिष्क में रक्त प्रवाह कम होने या रुकने पर ब्रेन स्ट्रोक की समस्या होती है जिससे रक्त शिराओं में थक्के जमना, ब्लॉकेज या रिसाव हो सकता है। जब प्रवाह रुकने से मस्तिष्क में स्थायी क्षति होती है तो इसे ब्रेन स्ट्रोक कहते हैं।

ऐसे पहचानें मिनी स्ट्रोक

कभी-कभी स्ट्रोक के लक्षण कुछ मिनटों से कुछ घंटों तक ही रहते हैं। इस स्थिति को ट्रांजिएट इस्कीमिक अटैक या मिनी स्ट्रोक कहते हैं। यह भविष्य में स्ट्रोक की चेतावनी है इसलिए इसे गंभीरता से लें।

प्रमुख लक्षण

शरीर के एक तरफ चेहरे, बाजू या टांग में कमजोरी व सुन्नता। बात न कर पाना या आवाज लड़खड़ाना। एक या दोनों आंखों से देखने में दिक्कत। संतुलन बनाने में समस्या या चक्कर व उल्टी आना। तेज सिरदर्द होना या भ्रम की स्थिति।

ये मरीज दें ज्यादा ध्यान

हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, तनाव, हृदयरोग, अत्यधिक वसायुक्त भोजन व धूम्रपान और शराब के सेवन से स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है।

सावधानी बरतें

नियमित व्यायाम करें और ब्लड प्रेशर व शुगर नियंत्रित रखें। संतुलित भोजन लें व मोटापे को नियंत्रित रखें। शराब व धूम्रपान से बचें। स्ट्रोक एक आपात स्थिति है, लक्षण दिखाई देेने के साढ़े चार घंटे के भीतर उपचार शुरू होने पर इसका इलाज संभव है।

Published on:
06 Oct 2019 05:57 pm
Also Read
View All
World No Tobacco Day 2026: तंबाकू से सिर्फ फेफड़े नहीं, होते हैं 30 प्रकार के कैंसर, युवाओं को ज्यादा खतरा

Respiratory Infections: दुनिया में हर दिन 1,800 बच्चों की सांस संबंधी संक्रमण से मौत, जानिए निमोनिया के शुरुआती लक्षण और बचाव

Health Risks of Obesity: 5 साल में महिलाओं में 6.7% और पुरुषों में 4.4% बढ़ा मोटापा, जानिए इससे कौन-कौन सी हो सकती हैं बीमारियां

Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच