
प्रीडायबिटीज के शुरुआत में कोई बड़े या साफ लक्षण नहीं दिखते।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Prediabetes Symptoms: डायबिटीज (शुगर) के बारे में तो हम सब जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी प्रीडायबिटीज का नाम सुना है? क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीडायबिटीज से पीड़ित 10 में से 8 लोगों को यह अंदाजा तक नहीं होता कि वे इसके शिकार हो चुके हैं। प्रीडायबिटीज का मतलब है कि आपके खून में शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा हो गया है, लेकिन इतना भी ज्यादा नहीं हुआ है कि उसे पक्की डायबिटीज कहा जाए। यानी, यह एक तरह का येलो सिग्नल है। अगर आप सही समय पर संभल गए, तो आप डायबिटीज का शिकार होने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।
प्रीडायबिटीज को अक्सर साइलेंट माना जाता है, क्योंकि शुरुआत में इसके कोई बड़े या साफ लक्षण नहीं दिखते। लेकिन फिर भी, अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो शरीर कुछ छोटे-छोटे इशारे जरूर देता है;
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, कुछ लोगों को प्रीडायबिटीज होने का जोखिम दूसरों से ज्यादा होता है;
जी हां, बिल्कुल! सबसे अच्छी बात यही है कि प्रीडायबिटीज को रिवर्स (ठीक) किया जा सकता है। यह कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो एक बार हो गई तो कभी ठीक नहीं होगी। अगर आप समय रहते अपनी लाइफस्टाइल बदल लें, तो आपका शुगर लेवल वापस नॉर्मल हो सकता है।
सीडीसी के अनुसार, अगर आप प्रीडायबिटीज से बचना चाहते हैं तो ये उपाय अपना सकते हैं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
04 Aug 2026 09:30 am
