स्वास्थ्य

क्या आप जानते हैं क्यों बढ़ती है भोजन के बाद खराश

हाजमा संबंधित समस्या बढ़ती है। यदि पेट व सीने में जलन रहती है तो इसका कारण एसिडिटी हो सकती है। यह जीवाणुओं के संपर्क में आने से शुरू होती है। कुछ लोगों को खराश की समस्या बनी रहती है जो भोजन करने के तुरंत बाद बढ़ सकती है।
less than 1 minute read
Jul 13, 2019
cough
क्या आप जानते हैं क्यों बढ़ती है भोजन के बाद खराश

लेटने से बढ़ती समस्या
भोजन नली का निचला सिरा आमाशय में खुलता है जिससे होकर भोजन नीचे उतरता है लेकिन कभी-कभी इसके ठीक से काम नहीं करने या आमाशय में अधिक एसिड बनने के कारण यह ऊपर भोजन नली व गले में आ जाता है। इससे गले में जलन भी होती है। कई बार लेटे रहने के कारण यह समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा लंबे समय तक खाली पेट रहने पर भी इस तरह की समस्या हो सकती है। इसे हल्के में लेकर नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

खट्टे फल न लें
सोते समय खांसी, गले में कुछ चुभना, कुछ भी निगलने में तकलीफ, छाती, सीने व गले में जलन व दर्द और दांतों के इनेमल खराब होने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। लापरवाही बरतने पर यह फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा गले में खराश की वजह काफी देर पहले कटा सलाद, फल भी हो सकता है। इसे खाने से एलर्जी बढ़ सकती है। अचार व कुछ साइट्रिक फूड से भी दिक्कत हो सकती है। बाहर की चीजें खाने से बचें। ठंडा पानी न पीएं।

- डॉ. अमित गोयल, ईएनटी एक्सपर्ट, एम्स जोधपुर

Published on:
13 Jul 2019 11:00 am
Also Read
View All
Meconium:बच्चे की पॉटी का कौन सा रंग चिंता की वजह हो सकता है? Cleveland Clinic से जानें लक्षण और खतरे

Ankylosing Spondylitis: 40 साल से कम है उम्र और कमर में रहता है दर्द तो एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का संकेत भी हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें लक्षण

PMOS And Social Media Trends: सोशल मीडिया पर वायरल हेल्थ टिप्स कितने सही? जानें स्त्री रोग विशेषज्ञों की राय

Heart Murmur: दिल की धड़कन में सुनाई दे रही है असामान्य आवाज? American Heart Association ने बताए हार्ट मर्मर के कारण और संकेत

Chronic Cough: रात में बढ़ जाती है खांसी या बार-बार आती है? NHS और मेयो क्लिनिक से जानें किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज