7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chronic Cough: रात में बढ़ जाती है खांसी या बार-बार आती है? NHS और मेयो क्लिनिक से जानें किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Chronic Cough Cause: रात में बार-बार खांसी क्यों बढ़ जाती है? नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) और मेयो क्लिनिक के अनुसार जानें इसके पीछे के मुख्य कारण, लक्षण, और कब डॉक्टर से मिलना चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 07, 2026

Night Cough Causes,Chronic Cough Symptoms,,Nighttime Cough

रात में बार-बार खांसी क्यों बढ़ जाती है?- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Chronic Cough Symptoms: खांसी होना एक बहुत ही आम बात है। मौसम बदलते ही या हल्का सर्दी-जुकाम होते ही खांसी आ जाना स्वाभाविक है। लेकिन क्या आपके साथ ऐसा होता है कि दिनभर तो खांसी ठीक रहती है, पर रात को बिस्तर पर लेटते ही अचानक बढ़ जाती है? या फिर आपकी खांसी हफ्तों तक ठीक ही नहीं हो रही? मेयो क्लिनिक के अनुसार, अगर बड़ों में खांसी 2 महीने (8 हफ्ते) या उससे ज्यादा समय तक रहे, और बच्चों में 1 महीने (4 हफ्ते) तक बनी रहे, तो इसे लगातार रहने वाली खांसी कहते हैं। यह सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं है। यह आपकी रात की नींद खराब कर देती है और आपको दिनभर थका देती है। बहुत ज्यादा और तेज खांसने से कभी-कभी उल्टी हो सकती है, चक्कर आ सकते हैं और यहां तक कि छाती की पसली पर भी असर पड़ सकता है। इसके सबसे मुख्य कारण बीड़ी-सिगरेट या तंबाकू पीना और अस्थमा (दमा) हैं। आइए जानते इसके क्या कारण और लक्षण हैं और कब आपको सावधान होना चाहिए।

रात के समय ही खांसी क्यों बढ़ती है?

1. गले में बलगम का जमा होना (Post-nasal Drip)- जब हमें जुकाम या एलर्जी होती है, तो नाक और साइनस में बलगम बनता है। दिन में खड़े या बैठे रहने पर यह आसानी से नीचे चला जाता है, लेकिन रात में लेटने पर यह बलगम सीधे गले के पीछे गिरने लगता है। इससे गले में खराश होती है और बार-बार खांसी आती है।

2. एसिड रिफ्लक्स या जीईआरडी (GERD)- कई लोगों को पेट में एसिड बनने की समस्या होती है। जब आप खाना खाकर सीधे लेट जाते हैं, तो पेट का एसिड वापस भोजन नली और गले तक आ जाता है। इससे गले में जलन होती है और रात को सूखी खांसी शुरू हो जाती है।

3. कमरे की सूखी हवा या धूल-मिट्टी- रात में कमरे की सूखी हवा या गद्दे और तकिए में मौजूद धूल-धक्कड़ (Dust Mites) से भी एलर्जी ट्रिगर हो सकती है, जिससे रातभर खांसी परेशान करती है।

इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

एनएचएस के अनुसार, ज्यादातर खांसी सामान्य होती है, लेकिन अगर खांसी के साथ आपको नीचे दिए गए लक्षण दिखें, तो इसे मामूली समझकर इग्नोर न करें;

  • खांसी में खून या बहुत गाढ़ा/बदबूदार बलगम आना।
  • सांस लेने में तकलीफ होना या छाती से सीटी जैसी आवाज (Wheezing) आना।
  • छाती में दर्द या भारीपन महसूस होना।
  • बिना किसी वजह के वजन कम होना या रात में बहुत पसीना आना।
  • लगातार हल्का या तेज बुखार बना रहना।
  • गले में कोई गांठ या आवाज में भारीपन (होर्सनेस) आना।

डॉक्टर से संपर्क कब करें?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, अगर आपकी खांसी 3 हफ्ते से ज्यादा समय से बनी हुई है, दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, या आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो खुद से कोई सिरप या एंटीबायोटिक लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर सही जांच करके कारण का पता लगाएंगे और सही इलाज देंगे।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल