6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Signs of Kidney Disease: बार-बार थकान, पैरों में सूजन और झागदार पेशाब? नेशनल किडनी फाउंडेशन ने बताए किडनी रोग के 8 संकेत

Signs of Kidney Disease: क्या आपको बार-बार थकान, पैरों में सूजन या झागदार पेशाब की समस्या है? जानिए नेशनल किडनी फाउंडेशन द्वारा बताए गए किडनी खराब होने के 8 शुरुआती संकेत और मेयो क्लिनिक के अनुसार जानें कि क्रोनिक किडनी डिजीज क्या होती है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 06, 2026

kidney disease symptoms, chronic kidney disease, sign of kidney disease

किडनी की बिमारी से पहले शरीर दे सकता है ये संकेत- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Signs of Kidney Disease Hindi: क्या आपको थोड़ा सा काम करते ही बहुत ज्यादा थकान लगने लगती है? या फिर सुबह सोकर उठते हैं तो आंखों के नीचे सूजन और शाम होते-होते पैरों में भारीपन आ जाता है? अगर ऐसा हो रहा है, तो इसे सिर्फ काम की थकान या मौसम का असर मानकर टालने की गलती मत कीजिए। नेशनल किडनी फाउंडेशन (National Kidney Foundation) का कहना है कि हमारी किडनी बहुत ही चुपचाप काम करती है। जब इसमें कोई खराबी आने लगती है, तो शुरुआत में ज्यादा तेज दर्द नहीं होता। लेकिन हमारा शरीर छोटे-छोटे इशारों से बताने लगता है कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है। आइए जानते हैं किडनी की बीमारी होने से पहले शरीर कौनसे 8 बड़े इशारे देता है, जिन्हें समय पर पहचानना बहुत जरूरी है।

क्रोनिक किडनी की बिमारी क्या होती है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार,क्रोनिक किडनी डिजीज रातों-रात नहीं होती, इसके लक्षण बहुत धीरे-धीरे और समय के साथ सामने आते हैं। जब किडनी सही से काम करना बंद कर देती है, तो शरीर से फालतू पानी और गंदगी बाहर नहीं निकल पाती और अंदर ही जमा होने लगती है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक किडनी की बिमारी से पहले शरीर निम्न संकेत देता है।

1. हर वक्त सुस्ती और थकान रहना- जब किडनी सही से सफाई नहीं कर पाती, तो खून में गंदगी जमा होने लगती है। इससे शरीर में खून की कमी भी हो जाती है और इंसान बिना कुछ किए भी हर वक्त थका-थका और ढीला महसूस करता है।

2. रात को नींद न आना या बार-बार आंख खुलना- जब खून साफ नहीं होता और गंदगी शरीर में ही घूमती रहती है, तो चैन की नींद आना मुश्किल हो जाता है।

3. चमड़ी में तेज खुजली और सूखापन- किडनी का काम सिर्फ खून साफ करना नहीं है, बल्कि शरीर में जरूरी चीजों का संतुलन बनाए रखना भी है। जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो स्किन बहुत सूखी हो जाती है और पूरे शरीर में तेज खुजली होने लगती है।

4. बार-बार टॉयलेट भागना- अगर आपको खासतौर पर रात के समय बार-बार पेशाब करने जाना पड़ रहा है, तो समझ जाइए कि किडनी के छनने (फिल्टर्स) कमजोर पड़ रहे हैं।

5. पेशाब में खून दिखना- एक सेहतमंद किडनी खून को शरीर के अंदर ही रखती है। लेकिन जब उसके छनने खराब हो जाते हैं, तो खून पेशाब के रास्ते बाहर आने लगता है।

6. पेशाब में बहुत ज्यादा झाग बनना- अगर टॉयलेट करते वक्त पानी में साबुन जैसा बहुत ज्यादा झाग बन रहा है और बार-बार फ्लश करने पर भी नहीं हट रहा, तो इसका मतलब है कि पेशाब के रास्ते शरीर की ताकत (प्रोटीन) बाहर बह रही है।

7. आंखों के नीचे सूजन या थैली जैसी बनना- जब किडनी पेशाब के रास्ते बहुत ज्यादा प्रोटीन बाहर फेंकने लगती है, तो चेहरे पर और खासतौर पर आंखों के नीचे थैली जैसी सूजन आ जाती है।

8. पैरों और टखनों में भारी सूजन- किडनी जब शरीर का फालतू पानी और नमक बाहर नहीं निकाल पाती, तो वह पानी पैरों में जमा होने लगता है। इससे पैरों, टखनों और पंजों में भारी सूजन आ जाती है।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

अगर आपको ऊपर बताए गए 8 लक्षणों में से 2-3 बातें भी अपने अंदर दिख रही हैं, तो डॉक्टर से मिलकर खून की जांच (KFT) और पेशाब का टेस्ट करवाएं।अगर आपको डायबिटीज या हाई बीपी है, तो इसे बिल्कुल कंट्रोल में रखें क्योंकि ये दोनों किडनी के सबसे बड़े दुश्मन हैं। बिना डॉक्टर से पूछे बात-बात पर दर्द की गोलियां खाने से किडनी बहुत तेजी से खराब होती है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।