7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ankylosing Spondylitis: 40 साल से कम है उम्र और कमर में रहता है दर्द तो एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का संकेत भी हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें लक्षण

Ankylosing Spondylitis Cause: 40 से कम उम्र में सुबह-सुबह कमर की कड़कपन और लगातार दर्द कहीं एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस तो नहीं? मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के कारण और लक्षण क्या होते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 07, 2026

Ankylosing Spondylitis Symptoms,Early Signs of Axial Spondyloarthritis,Young Adult Lower Back Pain,

कम उम्र और कमर में दर्द रहता है तो एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का संकेत भी हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Ankylosing Spondylitis Symptoms: आजकल की भागदौड़ में कमर दर्द होना बहुत आम बात हो गई है। अक्सर हम सोच लेते हैं कि गलत तरीके से बैठने, दिनभर कुर्सी पर पड़े रहने या थकान की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन अगर आपकी उम्र 40 से कम है और यह दर्द पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा, तो इसे सिर्फ थकान मानकर भूलने की गलती न करें। मेयो क्लिनिक के मुताबिक, महीनों तक बने रहने वाला यह कमर दर्द एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) का इशारा हो सकता है। इसे एक्सियल स्पोंडिलोआर्थराइटिस भी कहते हैं। यह रीढ़ की हड्डी में होने वाली एक तरह की सूजन की बीमारी है, जो मुख्य रूप से पीठ की हड्डियों को नुकसान पहुंचाती है। अगर यह सूजन छाती की पसलियों और जोड़ों तक पहुंच जाए, तो इंसान को गहरी सांस लेने में भी खिंचाव और परेशानी महसूस होने लगती है। आइए समझते हैं कि यह बीमारी आखिर क्या है और इसे समय रहते पहचानना क्यों जरूरी है।

यह एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस आखिर है क्या?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस रीढ़ की हड्डी में होने वाला एक तरह का गठिया (Arthritis) या सूजन है। इसमें रीढ़ के जोड़ों में लगातार सूजन बनी रहती है। अगर समय पर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो धीरे-धीरे रीढ़ की हड्डियां आपस में जुड़ने (फ्यूज होने) लगती हैं। इससे पीठ का लचीलापन खत्म हो जाता है, रीढ़ कड़क हो जाती है और इंसान थोड़ा आगे की तरफ झुककर चलने लगता है। यहां तक कि सीधे खड़े होने या मुड़ने में भी बड़ी तकलीफ होती है। 40 साल से कम उम्र और पुरूषों में इसके होने का रिस्क ज्यादा होता है।

शरीर में दिखने वाले मुख्य लक्षण

इस बीमारी का दर्द अचानक नहीं आता, बल्कि धीरे-धीरे शुरू होता है और वक्त के साथ बढ़ता जाता है। अगर आपको नीचे दी गई परेशानियां आ रही हैं, तो थोड़ा संभल जाने की जरूरत है;

  • कमर के निचले हिस्से और कुल्हे में दर्द।
  • सुबह उठते ही कमर और जोड़ अकड़े हुए महसूस होते हैं।
  • आराम करने पर दर्द बढ़ना।
  • चलने-फिरने से राहत।
  • दिनभर थकान रहना
  • गर्दन और छाती तक दर्द।

यह बीमारी होती क्यों है?

1. इम्यून सिस्टम का भटक जाना (Autoimmune Reaction)- इसमें हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता), जो हमें बीमारियों से बचाता है, वही गलती से हमारी ही रीढ़ की हड्डियों और जोड़ों को नुकसान पहुंचाने लगता है।

2. जीन्स और परिवार का असर (Genetics)- जिन लोगों के शरीर में HLA-B27 नाम का जीन होता है, उनमें यह बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। अगर परिवार में किसी को यह समस्या रही है, तो आगे भी इसके होने की आशंका बनी रहती है।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

अगर आपकी उम्र 40 से कम है और सुबह उठते ही कमर में कड़कपन या तेज दर्द रहता है, जो लेटने से बढ़ता है और थोड़ा चलने-फिरने से कम होता है तो बिना देरी किए किसी जोड़ व गठिया रोग विशेषज्ञ (Rheumatologist) को दिखाएं। ब्लड टेस्ट और X-Ray या MRI से इसका तुरंत पता चल जाता है। सही समय पर दवाएं, फिजियोथेरेपी और सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसके दर्द पर काबू पाया जा सकता है और रीढ़ की हड्डी को कड़क होकर जुड़ने से बचाया जा सकता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल