स्वास्थ्य

Doraemon Director Dies : इस कैंसर से डोरेमोन के डायरेक्टर की मौत, जानिए इस Cancer के कारण और लक्षण

Doraemon Director Tsutomu Shibayama death reason : डोरेमोन के निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ये फिल्मी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर है। डोरेमन के निर्देशक की मौत (Doraemon Director Dies) से इनके फैंस शोक मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैंसर के कारण निर्देशक की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2026, 11:51 AM IST
Doraemon Director Death News, Doraemon Director Death Reason, Tsutomu Shibayama death reason, Danger Cancer,
Doraemon Director Death News : शिबायामा त्सुतोमु की फाइल फोटो | Photo - Patrika

Doraemon Director Death Reason : जापानी एनीमेशन को दुनिया भर में मशहूर करने वाले निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ये फिल्मी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर है। मशहूर एनीमे सीरीज डोरेमोन को भी ये निर्देशित किए थे। डोरेमन के निर्देशक की मौत (Doraemon Director Dies) से इनके फैंस शोक मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैंसर के कारण निर्देशक की मौत हो गई। आइए, इस कैंसर के बारे में जानते हैं।

फेफड़ों के कैंसर से डोरेमोन के डायरेक्टर की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिबायामा त्सुतोमु लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। इस तरह से वो कैंसर की लड़ाई हार गए। शिबायामा त्सुतोमु की मौत की पुष्टि अजिया-दो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च 2026 को की थी, जबकि उनका निधन 6 मार्च को हो चुका है।

बच्चों के दिलों में डोरेमोन

शिबायामा त्सुतोमु का नाम ‘डोरेमोन’ के साथ 20 सालों से जुड़ा है। शिबायामा त्सुतोमु ने 1979 में इस लोकप्रिय सीरीज का निर्देशन करना आरंभ किया और फिर उसके बाद ये दुनिया के तमाम बच्चों के दिलों में घर कर गया। शायद ही कोई बच्चा हो जो डोरेमोन को प्यार ना करता हो।

फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारण

डॉ. शिवानी स्वामी (पल्मोनोलॉजी और एलर्जी) बताती हैं सिगरेट और बीड़ी पीना फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) का सबसे बड़ा कारण है। पुरुषों में इसके मामले अधिक दर्ज होते हैं। क्योंकि पुरुष धूम्रपान अधिक करते हैं। हालांकि, इसके अलावा भी प्रदूषण और धूम्रपान का धुआं (पैसिव स्मोकिंग) से फेफड़ों का कैंसर होता है।

हालांकि फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) के लक्षण अक्सर शुरुआती चरणों में दिखाई नहीं देते हैं। जब बीमारी आगे बढ़ती है, तब शरीर कुछ संकेत देना शुरू करता है। इन्हें समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है-

फेफड़ों के कैंसर के मुख्य लक्षण

  • पुरानी खांसी और उसमें बदलाव होना
  • बलगम में खून आना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • सीने से घरघराहट की आवाज
  • सीने, कंधों या पीठ में लगातार दर्द होना
  • वजन और भूख में कमी
  • बार-बार निमोनिया या ब्रोंकाइटिस जैसे सांस संबंधी संक्रमण होना

हालांकि, ये लक्षण फेफड़े की अन्य बीमारी जैसे टीबी के भी हो सकते हैं। इसलिए, लक्षण दिखने पर पहले डॉक्टर की सलाह लें। इसके बाद ही कोई उपचार या इलाज कराएं। लक्षण दिखने पर खुद ही इलाज के बारे में विचार ना करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Mar 2026, 11:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस