Double Dinner: आपको भी रात को भूख लगती है क्या? अगर ऐसा है और आप 7 बजे ही रात का खाना खा लेते हैं, तो सावधान हो जाएं। आपकी डबल डिनर की यह आदत आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। आइए जानते हैं कि डबल डिनर से आपको कौन सी बीमारियां होने का खतरा रहता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।
Double Dinner: आपने बहुत सारे ऐसे लोगों को देखा होगा जो रात का खाना खाने के बाद भी रात को दोबारा खाना खाते हैं। हम सब इसे सामान्य बात मानते हैं कि सबके शरीर की अलग-अलग प्रकृति होती है। लेकिन यह बात गौर करने की है क्योंकि यह कोई सामान्य दिनचर्या या साधारण बात नहीं है। अक्सर वजन घटाने वाले लोगों को भी सलाह दी जाती है कि आपको जल्दी डिनर करना चाहिए। लेकिन ऐसा करने से वजन तभी नियंत्रित रह सकता है जब आप डबल-डिनर नहीं करते हैं।
अब बात आती है कि यह डबल डिनर क्या होता है? अगर आप 7 बजे डिनर कर लेते हैं और फिर भी रात को 1 बजे तक जागते हैं, तो इस दौरान आपको दोबारा भूख लगती है और आप फिर से कुछ खा लेते हैं, यही डबल डिनर कहलाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने से तुरंत पहले डिनर नहीं करना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप 7 बजे डिनर करके रात को दोबारा भी डिनर करें। आइए जानते हैं कि डबल डिनर करने से हमारे शरीर में किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जब आप रात को जल्दी खाना खा लेते हैं लेकिन काफी देर तक जागते रहते हैं, तो इस लंबी अवधि के दौरान आपको दोबारा से भूख लगती है और आप फिर से कुछ खा लेते हैं। यही प्रक्रिया डबल-डिनर कहलाती है। आज की संस्कृति में रात को देर तक जागने का जो चलन बना हुआ है, उसके कारण यह डबल डिनर की प्रक्रिया हमारे शरीर की नेचुरल भूख की क्रिया को बिगाड़ देती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालिफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं, बल्कि इस बारे में एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।